• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

15 वर्ष से सजा काट रहे सपा नेता रिहा

Writer D by Writer D
23/01/2023
in उत्तर प्रदेश, संत कबीरनगर
0
Ramvriksh Yadav

Ramvriksh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संतकबीरनगर। जिला कारागार में हत्या मामले में पिछले 15 साल से सजा काट रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के तत्कालीन जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के कद्दावर नेता रहे रामवृक्ष यादव (Ramvriksh Yadav) को इलाहाबाद उच्च न्यायायल के आदेश के बाद आज रिहा कर दिया गया।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दायर अपील में कोर्ट ने अवर न्यायालय के आजीवन कारावास के फैसले को रद्द करते हुए उन्हें हुए रिहा करने का आदेश पारित किया। हाईकोर्ट के आदेश पर आज उन्हें जिला कारागार संतकबीरनगर से रिहा कर दिया गया। जेल से रिहा होने के बाद भावुक हुए श्री यादव ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि सत्य की जीत हुई लेकिन उनका एक लंबा जीवन बर्बाद हो गया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान 25 जुलाई2005 को तत्कालीन जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी रामवृक्ष यादव का अपने पैतृक गांव तिघरा थाना धनघटा स्थित पोलिंग बूथ पर प्रधान पद के प्रत्याशी रहे महातम यादव से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में महातम यादव को गोली लगी और उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना में रामवृक्ष यादव सहित कई लोग घायल भी हुए थे और केजीएमयू लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती हुए थे। इस घटना में तत्कालीन सपा जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव, उनके अंगरक्षक प्रेम सिंह, सुभाष, मनोज, रामपूजन यादव, हनुमान यादव तथा वीरेंद्र के विरुद्ध थाना धनघटा में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

तत्कालीन बस्ती जनपद की सेशन कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी जिसके विरुद्ध अभियुक्तों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अपील योजित की थी। लंबे अंतराल बाद अपील की सुनवाई के बाद सपा नेता रामवृक्ष यादव सहित सभी अभियुक्तों को निर्दोष बताते हुए उच्च न्यायालय ने उन्हें रिहा करने का आदेश पारित किया है। वर्ष 1980 मे सक्रिय राजनीति में आने के साथ रामवृक्ष यादव छात्र राजनीति की भट्ठी मे तपकर हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज, खलीलाबाद के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। इसी दरमियान जनता दल से जुड़ सक्रिय राजनीति में एंट्री करने वाले रामवृक्ष को जब नेता जी मुलायम सिंह यादव का सानिध्य प्राप्त हुआ तब वह तत्कालीन सपा नेता एवं पूर्व सांसद भालचंद्र यादव के साथ जुड़कर इलाके के बड़े नेताओं में शुमार होने लगे।

समय बीता और जब जनता दल से अलग होकर मुलायम सिंह ने समाजवादी पार्टी की नींव रखी तब बस्ती जिले से कट कर अलग हुए संतकबीरनगर जिले के जिलाध्यक्ष के रूप मे रामवृक्ष को बड़ी जिम्मेदारी मिली। स्वयं नेता जी भी रामवृक्ष यादव की प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता से वाकिफ थे इसलिए उन्हें जिले का जिलाध्यक्ष बनाया। इसके बाद हुए घटनाक्रम में उन्हें लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा।

Tags: Ramvriksh Yadavsant kabirnagar
Previous Post

मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपित पड़ोसी गिरफ्तार

Next Post

अपहरण के मामले में मेरठ के दो आरोपित गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
arrested

अपहरण के मामले में मेरठ के दो आरोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Kartarpur Corridor

सीएम चन्नी आज करेंगे करतारपुर साहिब के दर्शन, सिद्धू को नहीं मिली इजाजत

18/11/2021

तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता शिविर सम्पन्न

20/07/2022
Priyanka Chopra-Bharti Singh

भारती सिंह ने पहनी लाखों की घड़ी, प्रियंका चोपड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन

09/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version