• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ईरान का बड़ा फैसला, जब्त जहाज पर फंसे 17 इंडियन क्रू से मिल सकेंगे भारतीय अधिकारी

Writer D by Writer D
15/04/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Israeli container ship

Israeli container ship

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर आई है। ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने एलान किया है कि तेहरान जल्द ही भारत के अधिकारियों को उसके 17 लोगों से मुलाकात करने की अनुमति देगा। दरअसल, ईरान की नौसेना ने हाल ही में इस्राइल के अरबपति इयाल ओफर का मालवाहक जहाज (Ship)  अपने कब्जे में ले लिया था। इस जहाज पर 17 भारतीय भी सवार थे। इन लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए कल भारतीय विदेश मंत्री ने ईरान के विदेश मंत्री से बातचीत की थी।

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन का कहना है कि तेहरान जल्द ही भारत सरकार के अधिकारियों को MSC Aries जहाज में सवार भारतीयों से मिलने देगा। ईरान के विदेश मंत्री का कहना है कि उनकी सरकार कब्जे में लिए गए जहाज (Ship) का ब्योरा जुटा रही है। 17 भारतीयों से भारत सरकार के प्रतिनिधियों के मिलने की जानकारी जल्द मुहैया कराई जाएगी।

यह खबर ऐसे समय में आई है, जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में ईरान के अपने समकक्ष हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन से बात की थी। इस दौरान उन्होंने 17 भारतीय नागरिकों की रिहाई का मुद्दा उठाया था। जयशंकर ने फोन पर बातचीत के दौरान ईरान-इजरायल के बीच बढ़ती दुश्मनी को लेकर तनाव से बचने, संयम बरतने और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान किया था।

बता दें कि हाल ही में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे इजरायल के एक जहाज (Ship) MSC Aries को कब्जे में लिया था। यह जहाज लंदन का जोडियक मैरिटाइम है, जो इजरायल के अरबपति आइल ओफेर के जोडियक ग्रुप का है। यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक बंदरगाह से रवाना हुआ था।

इजरायली अरबपति के जहाज पर ईरान ने किया कब्जा, 17 भारतीय भी हैं सवार

MSC Aries को आखिरी बार बीते शुक्रवार को दुबई से होर्मुज स्ट्रेट की ओर जाते हुए देखा गया था। बाद में पुष्टि की गई कि ईरान ने इस जहाज को कब्जे में ले लिया है। इस जहाज में कुल 25 लोग सवार थे, जिसमें 17 भारतीय हैं।

इजरायल पर ईरान का अटैक

ईरान ने 13 अप्रैल की आधीरात को इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किए। ईरान ने इजरायल पर 300 से ज्यादा अलग-अलग तरह के ड्रोन हमले किए थे, जिनमें किलर ड्रोन से लेकर बैलिस्टिक मिसाइल और क्रूज मिसाइलें शामिल हैं। इजरायली सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया था।

इजराली सेना IDF के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने बताया था कि ईरान ने इजरायल पर सीधे हमला किया है। इजरायल ने एरो एरियल डिफेंस सिस्टम के जरिए इन अधिकतर मिसाइलों को मार गिराया था। कहा गया कि इजरायल ने ईरान के 99 फीसदी हवाई हमलों को विफल कर दिया था। इस हमले के बाद अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देश इजरायल की मदद को आगे आए थे।

इजरायल पर अंधाधुंध हमले कर ईरान ने दो टूक कहा था कि ये इजरायल के लगातार किए जा रहे उसके अपराधों की सजा है। ईरान की सेना ने बयान जारी कर इस हमले को Operation True Promise का नाम दिया था। ईरान ने कहा था कि उसने ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस’ इसलिए कोडनेम दिया है ताकि वो अपने दोस्तों और दुश्मनों को बता सके कि वो जो भी कहता है उस पर अमल करता है। वो सच्चा वादा करना जानता है। जो वादा करता है उसे निभाता है।

Tags: # world newsinternational NewsIraniran-israel conflict
Previous Post

‘निजी लाभ से प्रेरित तत्व न्यायिक प्रणाली में जनता का विश्वास खत्म कर रहे’, CJI को पूर्व जजों ने लिखी चिट्ठी

Next Post

BRS नेता कविता को करारा झटका, कोर्ट ने इतने दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

Writer D

Writer D

Related Posts

160 schoolgirls killed in US-Israeli attack
Main Slider

मातम में डूबा ईरान: एक साथ उठीं 160 मासूमों की अर्थियां, स्कूल हमले ने हिला दी दुनिया

03/03/2026
Khamenei-Mansoureh
Main Slider

खामेनेई की पत्नी मंसूरेह की मौत, अमेरिकी-इजराइली हमले में हुई थीं घायल

02/03/2026
Iran targeted Kuwait today
Main Slider

दुबई के बाद ईरान का कुवैत में तांडव, अमेरिका के कई फाइटर जेट मार गिराए

02/03/2026
Ayatollah Ali Khamenei
Main Slider

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का शव कहां है? मौत के बाद गहराया रहस्य

02/03/2026
Ayatollah Ali Khamenei
अंतर्राष्ट्रीय

सुप्रीम लीडर की मौत से ईरान में कोहराम, लाइव टीवी पर रोए एंकर

01/03/2026
Next Post
BRS leader Kavita

BRS नेता कविता को करारा झटका, कोर्ट ने इतने दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

यह भी पढ़ें

suicide

ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर किशोर ने की आत्महत्या

01/04/2021
AK Sharma

युवाओं को अपनी ऊर्जा और प्रतिभा राष्ट्र निर्माण में लगानी होगी, तभी यह लक्ष्य पूरा होगा: एके शर्मा

18/09/2025
मिशन शक्ति

मिशन शक्ति : छात्राओं द्वारा वाहन चैकिंग के साथ चालान काटकर वसूला गया जुर्माना

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version