Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म, आरोपी पिता गिरफ्तार

rape

rape

लखनऊ राजधानी के थाना काकोरी क्षेत्र के सलेमपुर अमेठिया की रहने वाली महिला ने शुक्रवार को अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसके पति ने उसकी गोद ली हुई दो नबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।

महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। जिसको रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह था मामला

काकोरी के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौर ने बताया कि थाना काकोरी क्षेत्र के सलेमपुर अमेठिया ग्राम में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के विरुद्ध शुक्रवार को शिकायत पत्र दिया था।

उसने अपने पति पर आरोप लगाया था कि उसके पति ने उसकी दो गोद ली हुई दो नाबालिग बच्चियों के साथ रेप किया है। जिनकी उम्र 10 वर्ष और 8 वर्ष है। महिला की तहरीर के आधार पर उसी दिन अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था और आरोपी की तलाश शुरू की गई थी।

तीन शातिर लुटरे चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी की बाइक व जेवरात बरामद

महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर आरोपी के ऊपर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को रविवार को मुखबिर की सूचना पर चंदुइया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है।

-कुलदीप सिंह गौर, इंस्पेक्टर

Exit mobile version