• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेप पीड़िता के परिवार को आसाराम से खतरा

Writer D by Writer D
21/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
Asaram Bapu

Asaram Bapu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने बाली रेप पीड़िता के पिता ने पुलिस से गुहार लगायी है कि कथावाचक आसाराम ( Asaram)  के गुर्गे अभी भी उसके घर की रेकी कर रहे हैं। उनके परिवार को अभी भी आसाराम के गुर्गों से जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने पीड़िता के घर पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया है।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने मंगलवार को बताया कि कथावाचक आसाराम मामले में पीड़िता के पिता उनसे मिले थे। उन्होंने बताया कि शहर में आसाराम ( Asaram)  के गुर्गों द्वारा रविवार को ‘ऋषि प्रसाद नामक’ किताब तथा पंपलेट बांटे गए हैं इसी के चलते उन्हें अपनी तथा अपने परिवार की जान का खतरा उत्पन्न हो गया है।

एस आनंद ने बताया एहतियातन पीड़िता के आवास पर चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जबकि वहां पर पहले से ही सुरक्षाकर्मी तैनात थे। इसके अलावा चल रहे मुकदमों में पैरवी आदि पर जाने के लिए पीड़िता के पिता को अलग से सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी तथा इस पूरे मामले में हम लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं। संबंधित थाना को भी सुरक्षा के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

पीड़िता के पिता ने बताया कि शाहजहांपुर में आसाराम का ‘आश्रम’ अभी भी संचालित हो रहा है और उसी आश्रम से उनके खिलाफ गलत गतिविधियां चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आसाराम के गुर्गे शहर में जगह-जगह आसाराम के फेवर में किताबें बांट रहे हैं। साथ ही आसाराम के गुर्गे उनके घर की रेकी भी कर रहे हैं।

रेप पीड़िता के पिता ने पुलिस से मांग की है कि आसाराम ( Asaram) के गुर्गों की पहचान कराकर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और उनके परिवार की सुरक्षा को बढ़ाया जाए । शाहजहांपुर में बना आसाराम का आश्रम जिला प्रशासन द्वारा सीज (बन्द) कराया जाए क्योंकि आसाराम के गुर्गे आश्रम में समय-समय पर आसाराम का अवतरण दिवस और साक्षात्कार दिवस मनाते हैं।

गौरतलब है कि शाहजहांपुर की रहने वाली एक नाबालिग से आसाराम ने अपने जोधपुर स्थित आश्रम में दुराचार किया था। पीड़िता के पिता द्वारा इस मामले की रिपोर्ट दिल्ली में दर्ज कराई गई थी जिसके बाद आसाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसी मामले में आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है और आसाराम जेल में बंद है।

Tags: asaram bapucrime newsshahjhanpur news
Previous Post

युवती को गोली मार कर की आत्महत्या

Next Post

विपक्ष एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटायेगा: शिवपाल यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Shivpal Yadav

विपक्ष एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटायेगा: शिवपाल यादव

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

ED ऑफिस में राहुल गांधी से पूछताछ जारी, सीएम बघेल समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

14/06/2022

इस खूबसूरत जगह में होगा योगी 2.0 मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण

16/03/2022
Mission Gaganyaan

‘मिशन गगनयान’ में शामिल होगा फ्रांस, समझौते पर हुए हस्ताक्षर

16/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version