• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म व निकाह, केस दर्ज

Writer D by Writer D
19/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Rape

Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना मझोला स्थित एक मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म (Rape) करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का आरोप है कि रेप के बाद आरोपित नाबालिग को अपने मामा के घर ले गया और जबरन निकाह कर भी लिया। मामले में पीड़िता के परिजनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से शिकायत कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई थी। कप्तान के आदेश पर मझोला पुलिस ने युवक व उसके परिजनों समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

जिला संभल के असमोली थानाक्षेत्र में रहने वाली किशोरी मझोला थानाक्षेत्र के आरटीओ आफिस के पास स्थित एक मदरसे में पढ़ती है। किशोरी की मां ने मझोला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 वर्षीय बेटी मदरसे के छात्रावास में ही रहती है। महिला का कहना है कि बीती 27 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे असमोली के गांव पैतिया माफी निवासी सुहेल खान मदरसा पहुंचा।

इसके बाद वह बहाने से उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। कुछ ही दूरी पर सुहेल का भाई अकरम, बहन शाहरून, पिता कल्लू और सतराज भी मिल गए। इसके बाद सुहेल एक घंटे के लिए किशोरी को पास में स्थित कमरे पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में सुहेल अपने परिवार वालों के साथ किशोरी को आरटीओ आफिस के पास स्थित मामा के घर ले गया। वहां सभी ने किशोरी का जबरदस्ती सुहेल से निकाह करा दिया। विरोध करने पर सुहेल की बहन शाहनूर ने छात्रा की जमकर पिटाई की।

निकाह के बाद आरोपी किशोरी को लेकर कचहरी पहुंच गए। वहां एक वकील की मदद से कुछ कागजों पर किशोरी का हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद रात करीब 9 बजे उसे मदरसे में छोड़ दिया। बाद में पीड़िता ने फोन करके अपनी मां को पूरी आपबीती बताई। तब परिजन उसे मदरसे से घर ले गए।

पीड़ित किशोरी की मां ने बताया कि वह शिकायत करने आरोपित के घर गए मगर उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। तब उन्होंने थाने में शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब महिला ने एसएसपी हेमराज मीणा से मामले में गुहार लगाई थी। उनके आदेश पर मझोला पुलिस ने सुहेल खान, उसके पिता कल्लू, बहन शाहनूर और सरताज के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया हैं।

Tags: Muradabad news
Previous Post

आगजनी के आरोप में नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Next Post

छेड़खानी से तंग आकर कक्षा 6 की छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2027 और कांग्रेस पार्टी 2029 में होगी भस्म: केशव प्रसाद मौर्य

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

विपक्ष का आचरण नारी गरिमा के प्रतिकूल, आक्रोशित महिलाएं दे रहीं सड़कों पर जवाब: सीएम योगी

21/04/2026
Murder
Main Slider

डबल मर्डर से दहला मुरादाबाद, बच्चों के सामने मां-बाप की निर्मम हत्या

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

अब टीएमसी का खेल खत्म होगा और बंगाल का विकास शुरू होगा: सीएम योगी

20/04/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वर्णभूमि बंगाल को कांग्रेस, वामपंथियों और टीएमसी ने बनाया कंगाल: मुख्यमंत्री

20/04/2026
Next Post
Molestation

छेड़खानी से तंग आकर कक्षा 6 की छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद

यह भी पढ़ें

biden trump

राष्ट्रंपति ट्रंप को बड़ा झटका, पेन्सिल्वेनिया में मतगणना में धांधली का आरोप खारिज

22/11/2020
dev deepawali

Dev Deepawali: 10 लाख दीपों से रोशन होंगे काशी के अर्धचंद्राकार घाट

22/09/2025
Council School

परिषदीय बच्चों में भारतीय इतिहास, संस्कृति और धरोहरों के प्रति गर्व का बीजारोपण कर रही योगी सरकार

21/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version