• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करवा चौथ पर चंद्रोदय से बनेगा ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Writer D by Writer D
24/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
Karwa Chauth

Karwa Chauth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

करवा चौथ का चांद वैसे तो हर व्रती महिला के लिए फलदायी होता है, लेकिन इस बार चंद्रोदय पर बनने वाला ग्रहों का दुर्लभ संयोग इसे और भी खास बना रहा है।

ज्योतिष के अनुसार इस बार रोहिणी नक्षत्र में करवा चौथ की पूजा की जाएगी। वहीं चंद्रोदय भी इसी समय में होगा। रोहिणी चंद्रमा की पत्नी हैं। वहीं आज रविवार का दिन होने की वजह से सूर्य देव की भी कृपा प्राप्त होगी।

अति उत्तम है ये नक्षत्र

ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र में व्रत करना अत्यंत उत्तम होता है। वहीं करवा चौथ के दिन आज रविवार है, इस वजह से सूर्यदेव का भी व्रती महिलाओं को विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से चौथा नक्षत्र होता है, जिसका स्वामी चंद्रमा है।

आठ साल बाद करवा चौथ पर बन रहा खास संयोग, नोट करें चांद निकलने का समय

रोहिणी प्रजापति दक्ष की पुत्री और  चंद्रमा की 27 पत्नियों में से एक हैं। रोहिणी बहुत सुंदर, सौम्य, संवेदनशील, तेजस्वी रूप धारी तथा चन्द्र को अन्य सभी पत्नियों की अपेक्षा में सबसे प्रिय हैं। कहा जाता है कि जब भी चंद्रदेव रोहिणी के करीब होते हैं तब चंद्रमा का निखार अपने चरम पर होता है।

शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र में चांद निकलेगा और पूजन होगा। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस साल 24 अक्टूबर 2021, रविवार सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी, जो अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इस दिन चांद निकलने का समय 8 बजकर 11 मिनट पर है। पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2021 को शाम 06:55 से लेकर 08:51 तक रहेगा।

करवा चौथ व्रत की पूजा विधि

सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें। इसके बाद सरगी के रूप में मिला हुआ भोजन करें, पानी पीएं और गणेश जी की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें। इसके बाद शाम तक न तो कुछ खाना और नाहीं पीना है। पूजा के लिए शाम के समय एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवताओं की स्थापना कर इसमें करवा रखें। एक थाली में धूप, दीप, चन्दन, रोली, सिन्दूर रखें और घी का दीपक जलाएं। पूजा चांद निकलने के एक घंटे पहले शुरु कर दें। इसके बाद चांद के दर्शन कर व्रत खोलें।

Tags: Karwa ChauthKarwa Chauth 2021Karwa chauth makeupkarwa chauth mehndi designKarwa Chauth Muhurthkarwa chauth newsKarwa Chauth RecipeKarwa Chauth Timings
Previous Post

भदोही में गरजे सीएम योगी बोले- पूर्ववर्ती सरकारों ने माफियाओं का विकास किया

Next Post

यूपी रचेगा इतिहास, पीएम मोदी करेंगे एक साथ नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति से ही राष्ट्र प्रगति संभव: धामी

16/04/2026
Noida Violence
Main Slider

नोएडा हिंसा में निकला पाकिस्तान कनेक्शन, गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर ने किया खुलासा

16/04/2026
Main Slider

गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे, बंगाल को फिर बनाएंगे कल्चरल कैपिटल

16/04/2026
Main Slider

योगी बोले – ऑन्धकार हटबे, जनता बोली – सूरोज उठेबे, कोमोल खिलबे

16/04/2026
CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Next Post
medical colleges

यूपी रचेगा इतिहास, पीएम मोदी करेंगे एक साथ नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन

यह भी पढ़ें

Garun Puran

पत्नी के साथ क्रूरता करने वालों का क्या होता है अंजाम, गरुड़ पुराण में है वर्णन

16/12/2025
suresh raina

सुरेश रैना के इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा को चौंकाने वाला: शिवम मावी

17/08/2020
वास्तु टिप्स

पानी से भरी सुराही घर में रखें जरूर, कभी नहीं होगी धन की कमी

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version