Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देश में कोरोना के मामलों की दर घटकर 1.28 फीसदी हुई, रिकवरी दर बढ़कर 97% हुआ  

नई दिल्ली. देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के नए मामले 4404 दर्ज किए गए हैं। इस बीच बुधवार को 43 लाख 92 हजार 697 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 45 करोड़ 07 लाख 06 हजार 257 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

हिमाचल के लाहौल स्पीति में बाढ़ से 9 लोगों की मौत, उप राष्ट्रपति नायडू ने मदद का भरोसा दिलाया

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 43,509 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 15 लाख 28 हजार 114 हो गया है। इस दौरान 38 हजार 465 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,07,01,612 हो गयी है।

चार धाम यात्रा पर 18 अगस्त तक लगी रोक, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार

एक्टिव केसों की दर घाटी, रिकवरी दर बढ़ा

सक्रिय मामले 4404 बढ़कर चार लाख 03 हजार 840 हो गये हैं। इसी अवधि में 640 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 22 हजार 662 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.28 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.38 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है

आम आदमी को राहत, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

प्रमुख राज्यों के कोरोना अपडेट-

केरलयहां बुधवार को 22,056 लोग संक्रमित पाए गए। 17,761 लोग ठीक हुए और 131 लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्रयहां बुधवार को 6,857 लोग संक्रमित पाए गए। 6,105 लोग ठीक हुए और 286 लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेशयहां बुधवार को 87 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 116 लोग ठीक हुए और 1 व्यक्ति की मौत भी हुई।

दिल्लीदिल्ली में बुधवार को 67 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 61 लोग ठीक हुए और 3 मरीजों की मौत हुई

राजस्थानयहां बुधवार को 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 40 लोग ठीक भी हुए।

गुजरातराज्य में बुधवार को 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 39 लोग ठीक भी हुए।

मध्यप्रदेशयहां बुधवार को 11 नए मामले सामने आए और 18 लोग ठीक भी हुए। 1 व्यक्ति की मौत भी हुई।

Exit mobile version