Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे है उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर, यहां करें आवेदन

UKPSC

Uattarkhand Police

नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 (Delhi Police Head Constable)  का नोटिफिकेश जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 मई से शुरू हो चुकी है। योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जून 2022 तक चलेगी।

एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 (Delhi Police Head Constable) नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 जून रात 11 बजे तक है जबकि चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून है। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन विंडो 21 जून से 25 जून के बीच खुलेगी। परीक्षा (Delhi Police Head Constable Exam) सितंबर 2022 में आयोजित की जाएगी।

कुल खाली पदों की संख्या 835

लिंक   जनरल  ओबीसी ईडब्ल्सूएस     एससी  एसटी   कुल योग

पुरुष   241         137         56           65           60           559

महिला  119         67           28           32           30           276

शैक्षणिक योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा विशेष अंग्रेजी में 30 wpm या हिंदी में 25wpm टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

महंगे हुए कार और होम लोन, इस सरकारी बैंक ने भी बढ़ाई ब्याज दरें

आयु सीमा

आयु 1 जनवरी, 2022 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक ही होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग या भूतपूर्व सैनिक वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इतना मिलेगा वेतन

उम्मीदवारों को पे लेवल 4 के तहत 25500 रुपये से 81100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

Exit mobile version