Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लाल किला हिंसा: आरोपी जुगराज का साथी बूटा सिंह गिरफ्तार

लाल किला हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। क्राइम ब्रांच ने लालकिले पर निशान साहिब लहराने वाले जुगराज के साथी बूटा सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। बूटा सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक किसान आंदोलन के दौरान राजधानी दिल्ली के लाल किले पर किसानों की भीड़ जा पहुंची थी। उसी दौरान आरोपी जुगराज ने लाल किले पर निशान साहिब लहराया था। उस दौरान बूटा सिंह नाम का शख्स भी उसके साथ मौजूद था। बूटा सिंह जुगराज का साथी बताया जाता है।

PM किसान सम्मान निधि की किस्त से आप न रह जाए वंचित, फटाफट कर लें ये काम

इस हिंसा के बाद से ही आरोपी बूटा सिंह भी फरार चल रहा था। वह पंजाब का रहने वाला है। तभी से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच बूटा सिंह की तलाश कर रही थी। बूटा सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था। बुधवार को क्राइम ब्रांच ने बूटा सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक बूटा सिंह लाल किले में निशान लहराने वाले आरोपी जुगराज के साथ वहां मौजूद था और उसने भी लाल किले में जमकर हिंसा फैलाई थी। अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच बूटा सिंह से पूछताछ करने की तैयारी में है।

Exit mobile version