Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लाल किला हिंसा: सामने आया लक्खा सिधाना का वीडियो, पंजाबियों से की ये अपील

Lakkha Sidhana

Lakkha Sidhana

दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने और बवाल करने के मामले में फरार लक्खा सिंह सिधाना को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस बीच लक्खा सिधाना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में लक्खा ने 23 फरवरी को बठिंडा में प्रदर्शन का ऐलान किया है।

लाल किला पर हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी लक्खा सिधाना पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिल पाई है।

बहरहाल, सोशल मीडिया पर सामने आए लक्खा सिधाना ने कहा है कि किसानों का विरोध प्रदर्शऩ सात महीने पुराना है और अपने चरम पर पहुंच गया है। उसने लोगों से दिल्ली पुलिस के एक्शन का विरोध करने को कहा है।

BJP नेता शाजिया इल्मी ने BSP के पूर्व सांसद पर लगाया अभद्रता का आरोप, शिकायत दर्ज

लक्खा सिधाना ने कहा कि सरकार फर्जी केस दायर करके किसानों के बीच डर पैदा करने की कोशिश कर रही है। लक्खा सिधाना ने अप्रत्यक्ष तौर पर राकेश टिकैत पर भी निशाना साधा है। कहा कि किसान आंदोलन को अब दूसरे लोग लीड करने लगे हैं। पंजाबी इसका नेतृत्व नहीं कर रहे हैं।

लक्खा सिधाना ने कहा कि हम 23 फरवरी को भटिंडा के मेहराज में एक किसान सभा का आयोजन कर रहे हैं। उसने इस जनसभा में लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है। लक्खा सिधाना ने साथ ही विश्व पंजाबी दिवस (21 फरवरी) पर दुनिया भर में अपनी मातृभाषा को बढ़ावा देने की अपील की है।

Exit mobile version