• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिलायंस इंडस्ट्री ने जारी किए तीसरी तिमाही के नतीजे, मुनाफे में रिकॉर्ड 41.6 फीसदी की बढ़ोतरी

Writer D by Writer D
22/01/2021
in Business, Main Slider
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2020-21 की 31 दिसंबर को समाप्त हुई तीसरी तिमाही के आकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में बीते साल की समान तिमाही के मुकाबले अपने मुनाफे में रिकॉर्ड 41.6 की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी की इस ग्रोथ में O2C, रिटेल और डिजिटल कारोबार में आई जोरदार ग्रोथ का सबसे अहम योगदान रहा है।

कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 15015 करोड़ रुपए रहा। जबकि बीते साल समान अवधि में यह 11,841 करोड़ रुपए रहा था। वहीं पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 9567 करोड़ रुपए रहा था। इस तिमाही में कंपनी की आय 1.18 लाख करोड़ रुपए रही है। इसके 1.26 करोड़ रुपए रहने का अनुमान था। वहीं पिछली तिमाही में कंपनी की आय 1.11 लाख रुपए रही थी।

कंपनी के नतीजे जारी होने के इस मौके पर RIL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि एक ऐसे समय जब भारतीय अर्थव्यवस्था फिर से ग्रोथ के रास्ते पर जाती दिख रही है। हम इस बात को लेकर खुशी महसूस कर रहे हैं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में देश के ग्रोथ में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि O2C, रिटेल सेगमेंट और डिजिटल सर्विस कारोबार में जबरदस्त रिवाइवल के चलते कंपनी ने तीसरी तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस समय डिजिटल क्रांति के दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है।

मृत पाए गए पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर, निमोनिया से मौत की हुई पुष्टि

इस बढ़त को बनाए रखने के लिए रिलायंस जियो अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए नई पीढ़ी की तकनीकी और देश में विकसित 5G को विकसित करने और देश भर में ये सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए फोकस बनाए रखेगी। कंपनी इन सेवाओं को किफायती बनाने और आम लोगों को उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि रिलायंस जियो की 5G सेवाएं आत्मनिर्भर भारत के विजन को पूरा करेंगी।

तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 21566 करोड़ रुपए रहा है। इसके 22100 करोड़ रुपए रहने के अनुमान था। वहीं, पिछली तिमाही में कंपनी का EBITDA 18945 करोड़ रुपए रहा था। इसी तरह तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन 18.3 फीसदी रही है। इसके 17.4 फीसदी रहने का अनुमान था। वहीं, पिछली तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन 17 फीसदी रहा था।

भारत की आस्ट्रेलिया पर जीत युवाओं के लिए प्रेरणा : पीएम मोदी

दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में रिलायंस जियो का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। तीसरी तिमाही में सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस जियो का प्रति उपभोक्ता औसत रेवेन्यू (ARPU) 151 रुपए प्रति महीने रही है। यह 149 से 150 रुपए के अनुमान से ज्यादा रही है. जबकि पिछली तिमाही में यह 145 रुपए था। इस अवधि में तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 15.5 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। इस तिमाही में रिलायंस जियो का मुनाफा 3489 करोड़ रुपए रहा है। जबकि इसकी आय तिमाही आधार 5.3 फीसदी की बढ़त के साथ 19475 करोड़ रुपए रही है। तीसरी तिमाही में रिलायंस जियो का EBITDA में तिमाही आधार पर 6.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 8483 करोड़ रुपये पर रही है।

Tags: Business NewsReliance Industries
Previous Post

मृत पाए गए पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर, निमोनिया से मौत की हुई पुष्टि

Next Post

सीएम योगी ने लोहिया अस्पताल में किया कोविड वैक्सीनेशन का निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने लोहिया अस्पताल में किया कोविड वैक्सीनेशन का निरीक्षण

यह भी पढ़ें

CM Yogi

महिलाओं के प्रति अपराध में न्यूनतम, सजा दिलाने में नम्बर वन है यूपी : मुख्यमंत्री

01/10/2025
Maha Kumbh

महाकुम्भ से मिला आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा, प्रदेश में पांच नए आध्यात्मिक कॉरिडोर हुए विकसित

28/02/2025
Spice Jet

स्पाइस जेट विमान के इंजन में लगी आग, एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग

19/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version