• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिलायंस जियो बना दुनिया का पांचवां स्ट्रॉंगेस्ट ब्रांड

Desk by Desk
28/01/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रिलायंस जियो  ने भारी उलटफेर करते हुए ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 की लिस्ट में पहली बार शामिल होकर गुरुवर को 5वीं रैंकिंग हासिल की है। ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 की लिस्ट में, दुनिया के सबसे मजबूत ब्रांड्स की रैंकिंग की जाती है।

रिलायंस जियो ने एप्पल, एमेजॉन, अलीबाबा और पेप्सी जैसी दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। दुनिया के सबसे मजबूत पहले 10 ब्रांड्स में रिलायंस जियो भारत से अकेला नाम है।

ब्रॉंड की मजबूती के मामले में रिलायंस जियो  ने 100 में से 91.7 ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स अंक और एएए प्लस की रैकिंग हासिल की है। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो टेलीकॉम सेक्टर में ब्रांड वैल्यू के लिहाज से सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड है, जहां पूरे उद्योग में नकारात्मक वृद्धि देखी जा रही है वहीं जियो का ब्रांड वैल्यू 4.8 बिलियन डॉलर हो गया है।

मोदी सरकार को चौतरफा घेरने के लिए 17 विपक्षी पार्टियां एकजुट

2016 में जियो ने भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री की थी। 40 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ आज रिलायंस जियो  भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर बन चुका है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो ने भारतीय बाजारों में करोड़ों उपभोक्ताओं तक किफायती 4जी नेटवर्क को पहुंचाया। जियो ने भारतीयों की डेटा इस्तेमाल करने की आदत को पूरी तरह बदल डाला। भारतीय ग्राहकों की डेटा खपत में आए क्रांतिकारी बदलाव को ‘जियो इफेक्ट’ कहा जाता है।

विचारों का सटीक रूपांतरण, ब्रांड प्रतिष्ठा, ब्रांड की सिफारिश, नवाचार, ग्राहक सेवा और किफायत जैसे सभी मानदंडो पर जियो ने अपने प्रतिद्वंदियों की तुलना में बेहतरीन अंक हासिल किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस जियो ब्रांड में कोई कमी या कमजोरी नही दिखाई देती। जियो ने वैश्विक स्तर पर कई परिपाटियों को तोड़ा है और उसे अपने ग्राहकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

ब्रांड फाइनेंस द्वारा घोषित सबसे मजबूत ब्रांड वी चैट है जिसने 100 में से 95.4 का ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स स्कोर हासिल किया है। ऑटो दिग्गज फेरारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

Tags: 5th Ranking5वीं रैंकिंगBrand Finance Global 500 ListReliance Jioब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 लिस्टरिलायंस जियो
Previous Post

भारतीय सेना ने चीन के नापाक इरादों को ध्वस्त कर दिया : पीएम मोदी

Next Post

यूपी बोर्ड 12वीं के स्टूडेंट्स की मदद के लिए हेल्पलाइन शुरू, जानें नंबर

Desk

Desk

Related Posts

Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

11/03/2026
Anganwadi Centers
उत्तर प्रदेश

रेसिपी आधारित पुष्टाहार व्यवस्था लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तर प्रदेश

11/03/2026
StartUp
उत्तर प्रदेश

स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थन

11/03/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचने की अपील

11/03/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव

11/03/2026
Next Post
यूपी बोर्ड up board

यूपी बोर्ड 12वीं के स्टूडेंट्स की मदद के लिए हेल्पलाइन शुरू, जानें नंबर

यह भी पढ़ें

massive fire in ferry

पेपर मिल में लगी भीषण आग, छह घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

05/11/2021

हिमाचल दोबारा नहीं होगा लॉकडाउन,कम्युनिटी स्प्रेड का खतरे है बाहर

23/07/2020
Aditya L1

Aditya L1 ने सफलतापूर्वक बदली कक्षा, इतने दिन में पहुंचेगा लैग्रेजियन-1 पॉइंट पर

03/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version