Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊशिक्षा

यूपी बोर्ड 12वीं के स्टूडेंट्स की मदद के लिए हेल्पलाइन शुरू, जानें नंबर

लखनऊ। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के मुख्य विषयों जैसे भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में कोई दिक्कत है। तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार आपके लिए हेल्पलाइन नबंर लेकर आई है जो आपकी सब्जेक्ट से संबंधित परेशानी को दूर करेगी।

भारतीय सेना ने चीन के नापाक इरादों को ध्वस्त कर दिया : पीएम मोदी

यूपी सरकार यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रेक्टिकल परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर देने जा रही है। इस बार प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी में स्टूडेंट्स की मदद करने के लिए 31 जनवरी को हेल्पलाइन सेवा जारी होने वाली है। इस हेल्पलाइन सेवा का संचालन संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मण्डल कार्यालय के स्तर पर किया जाएगा।

चीन की ओर से शांति भंग करने की इच्छा भी दर्शाई गई : एस जयशंकर

यूपी बोर्ड की तरफ से जारी की जाने वाली हेल्पलाइन की जिम्मेदारी संभालने के लिए अफसरों को तैनात कर दिया गया है। इस बार प्रायोगिक परीक्षा 2021 के मुख्य तीनों विषय भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के लिए हेल्पलाइन जारी गई है। इस हेल्पलानइन पर फोन करके छात्र प्रयोगात्मक के लिए परामर्श शुरू कर सकते हैं। इन हेल्पलाइन के जरिए स्टूडेंट को अपने सब्जेक्ट से संबंधित जानकारी मिलेगी। इसमें विषय विशेषज्ञ बैठेंगे। स्टूडेंट प्रयोगात्मक परीक्षा से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं।

ये है हेल्पलाइन नंबर

अगर कोई भी छात्र मदद चाहता है तो वह जानकारी ले सकता है। यह हेल्पलाइन नम्बर 31 जनवरी, रविवार को केवल एक दिन के लिए दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक खुली रहेगी। इस नंबर पर 9415664679 छात्र कॉल कर सकते हैं।

बोर्ड परीक्षा के आंकड़े

हाईस्कूल में कुल पंजीकृत परीक्षार्थी- 54,820
छात्र- 28,349, छात्राएं- 26,471
इंटर में कुल पंजीकृत परीक्षार्थी – 50,580
छात्र- 26,051, छात्राएं- 24,529

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने साल 2020-21 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी है। लखनऊ में 139 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 16 राजकीय, 77 सहायता प्राप्त और 46 स्कूल प्राइवेट हैं। इन पर 30 जनवरी तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

Related Articles

Back to top button