• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

 राम मंदिर के परकोटे में कांस्य पर उकेरे जाएंगे प्रसंग, स्तंभों पर बनेंगी 6400 मूर्तियां

Writer D by Writer D
07/01/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ram

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। राममंदिर (Ram Mandir) के परकोटे में पत्थरों पर धार्मिक थीम नहीं उकेरी जाएगी बल्कि कांस्य पर धार्मिक चित्रण कर इसे परकोटे में ही सजाने की योजना बन रही है। यह सुझाव यहां हुई ट्रस्ट व समिति की बैठक में हुआ है। इस बार एक दिन ट्रस्ट व एक दिन मंदिर निर्माण समिति की बैठक हुई, जबकि हर बार समिति की बैठक दो दिन होती थी।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) ने बताया कि राममंदिर (Ram Mandir)  का परकोटा 800 मीटर लंबा व 14 फीट चौड़ा होगा। परकोटा चारों दिशाओं में आयताकार होगा। बताया कि राममंदिर के स्तंभों, लोअर प्लिंथ समेत परकोटे में रामायण आधारित व धार्मिक थीम उकेरी जाएगी। स्तंभों में जहां 6400 मूर्तियां बनेंगी वहीं लोअर प्लिंथ में भी 100 प्रसंग उकेरे जाएंगे। इसके अलावा परकोटे में 150 धार्मिक चित्र बनाने की योजना है।

उन्होंने कहा कि परकोटे में छह मंदिर भगवान सूर्य, माता सीता, गणपति, शंकर, हनुमान के बनाएं जाएंगे। सीता रसोई में मां अन्नपूर्णा का मंदिर बनेगा इस पर लगभग सबकी स्वीकृति हो गयी है। इसके अलावा परकोटे के बाहर महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, निषादराज, शबरी, अहिल्या और जटायु की मूर्ति लगाई जाएगी, ये भी फाइनल है। एक नया सुुझाव आया है कि सुग्रीव भगवान राम के सखा थे। ऐसे में परिसर में उन्हें भी कहीं स्थान दिया जाए, वास्तुकारों से इसको लेकर तालमेल बैठाने को कहा गया है।

अलग से बनेगा रामलला का धनुष, तीर व मुकुट

राममंदिर ट्रस्ट व निर्माण समिति की दो दिन तक हुई बैठक में इस बार राममंदिर (Ram Mandir) की अचल मूर्ति को लेकर विस्तृत मंथन हुआ है। अचल मूर्ति 8.5 फीट ऊंची खड़ी मुद्रा में बनाने का विचार चल रहा है। मूर्ति में रामलला का धनुष, तीर व मुकुट अलग से बनाकर लगाया जाएगा।

दो दिनी बैठक का निष्कर्ष साझा करते हुए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामलला की अचल मूर्ति में बाल सुलभ कोमलता झलकनी चाहिए, इस पर सहमति बनी है। बालक होने के बाद भी धनुष रामलला की पहचान है। निर्णय हुआ है कि धनुष, तीर व मुकुट अलग से बनाया जाएगा।

बैठक में मूर्ति की नक्काशी अयोध्या में ही हो, इसकी चर्चा हुई। हालांकि बैठक में शामिल मूर्तिकारों का मत था कि जहां उनकी वर्कशॉप है, वहीं मूर्ति बनाई जाए। यह भी तय हुआ कि एक ही प्रकार की मूर्ति को चार-पांच लोग बनाएं, चित्र एक होगा। कई लोग भगवान के गुणों को ध्यान में रखते हुए चित्र बनाएं। जो चित्र बनेगा वह पहले मिट्टी का, फिर फाइबर की प्रतिमा होगी।

टेंट सिटी में फ्लोटिंग जेटी पर बनेगा बाथ कुंड, सुरक्षित तरीके से लगा सकेंगे श्रद्धा की डुबकी

फाइबर के बाद पत्थर की मूर्ति बनेगी। यही मूर्ति बनाने की पद्धति है। बताया कि बैठक में पुणे, कर्नाटक, उड़ीसा, मुंबई से चित्रकार आए थे। रामलला की अचल मूर्ति धातु या पत्थर में बनेगी यह मूर्ति का चित्र फाइनल होने पर तय किया जाएगा।

Tags: ayodhya newsram mandir newsram mandir updatesup newws
Previous Post

84 घंटे चली बसपा सांसद के ठिकाने पर छापे की कार्रवाई

Next Post

67 दिनों में मिला मासूम को इंसाफ, दुष्कर्मी को मिली आजीवन कारावास की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Krishi Vibhag Helpline
उत्तर प्रदेश

अब किसानों को नहीं लगाने होंगे विभाग के चक्कर, एक फोन पर मिलेगी जानकारी

28/01/2026
Startup
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: बीमारू राज्य से स्टार्टअप हब बनने की कहानी

28/01/2026
Ration
उत्तर प्रदेश

नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण से खाद्य सुरक्षा को मिली मजबूती, प्रदेश में अब नहीं सोता कोई भूखा

28/01/2026
Lightning deaths in Mirzapur have decreased by 50 percent.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के प्रयास से मीरजापुर में वज्रपात मौतों में आई 50 प्रतिशत की कमी

28/01/2026
Krishak Durghatna Kalyan Yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना बनी किसानों की सुरक्षा कवच

28/01/2026
Next Post
Life Imprisonment

67 दिनों में मिला मासूम को इंसाफ, दुष्कर्मी को मिली आजीवन कारावास की सजा

यह भी पढ़ें

हाथरस केस Hathras Case

हाथरस केस : पीड़ित परिवार से मिलने यूपी अपर मुख्य सचिव और डीजीपी पहुंचे

03/10/2020
Dowry

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आरोपी पति समेत ससुर गिरफ्तार

09/01/2021

अनिल कपूर को याद आया अपना बचपन, शेयर की ये बात

15/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version