• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

15 अगस्त के भाषण के लिए याद रखें ये प्वाइंट्स, खूब बजेंगी तालियां

Writer D by Writer D
12/08/2023
in Main Slider, शिक्षा
0
15 August

15 August

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस साल हम भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं. हम सभी जानते हैं कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयासों से भारत को 15 August 1947 को 200 साल लंबे ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी. स्वतंत्रता दिवस को पूरे देशभर में भारी उत्साह के साथ मनाया जाता है. वहीं, इस मौके पर स्कूलों, ऑफिस समेत कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

कई छात्रों को मंच पर भाषण देने का कर्तव्य मिल जाता है. भाषण की तैयारी को लेकर लोग अक्सर कन्फ्यूज रहते हैं. इसी को ध्यान में रखकर हम यहां स्वतंत्रता के बारे में एक शॉर्ट और आकर्षक भाषण देने का तरीका बताएंगे. नीचे दिए 5 प्वाइंट्स को ध्यान में रखकर आप एक बेस्ट स्पीच तैयार कर सकते हैं.

भाषण के लिए याद रखें ये प्वाइंट्स

भाषण की शुरुआत ऐसे करें: अपनी स्पीच की शुरुआत को ही आकर्षक बनाएं ताकी सभा में मौजूद सभी का ध्यान आकर्षित हो सके. भाषण की शुरुआत मेरे प्यारे भाइयों-बहनों, दोस्तों और अतिथियों से करें. अभिवादन के तुरंत बाद एक जोश भरी देश भक्ति शायरी सुना सकते हैं. नारा भी लगवा सकते हैं.

प्रसिद्ध कहावतों को शामिल करें: स्वतंत्रता दिवस के महत्व को सही से समझाने के लिए आप महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए नारों को भाषण में शामिल करें. आप चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी आदि के नारों को शामिल कर सकते हैं.

स्वतंत्रता दिवस के लिए 15 अगस्त की स्पीच ऐसे करें तैयार

झंडों के रंगों का अर्थ: भाषण को आकर्षक बनाने के लिए आप तीरंगा के रंगों का अर्थ भी बता सकते हैं. इसमें केसरिया रंग ‘शक्ति और साहस’ का, सफेद रंग शांति और सच्चाई का और हरा रंग धरती की हरियाली और वृद्धि का प्रतीक है. अशोक चक्र की 24 तील्लियां उन्नति का संदेश देती है. इस तरह से उन्हें जोड़ सकते हैं.

महापुरुषों के संघर्ष और बलिदान को याद करें: अपनी स्पीच में आप भारत के इतिहास के अलावा आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महापुरुषों को याद कर सकते हैं. किसी एक महापुरुष के बलिदान को बता भी सकते हैं. साथ उनके बारे में पढ़ने और जानने की सलाह भी दे सकते हैं.

भाषण का अंत ऐसे करें: स्पीच के अंत में सभा में मौजूद लोगों का धन्यवाद करें. आप अपना भाषण शायरी के साथ खत्म कर सकते हैं. जैसे- “ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरो धर्म के नाम पर, इंसानियत ही है धर्म वतन का, बस जियो वतन के नाम पर” इस तरह की शायरी से लोग आपके भाषण के बाद भी तालियां बजाएंगे.

Tags: 15 August 202315 August celebration15 August speech
Previous Post

चंडीगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एग्जाम का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

Next Post

PM YASASVI एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Chaitra Purnima
Main Slider

चैत्र पूर्णिमा 2026: हनुमान जयंती के साथ बन रहा है शुभ संयोग, जानें मुहूर्त

29/03/2026
Noida International Airport
Main Slider

ऐतिहासिक क्षण: जेवर से पहली उड़ान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी ने किया लखनऊ का सफर

28/03/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट…

28/03/2026
CM Dhami met Union Minister Ashwini Vaishnav
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा

28/03/2026
Ayodhya
Main Slider

योगी के मंत्री के यज्ञ में भड़की चिंगारी, धू-धू कर जला राजघाट का पंडाल; 3 झुलसे

28/03/2026
Next Post
PM YASASVI

PM YASASVI एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

Ramlala

रावण की अशोक वाटिका से माता सीता की निशानी रामलला को की जाएंगी समर्पित

27/10/2021

बुजुर्ग दंपत्ति ने राम मंदिर के लिए बनाया विश्व का सबसे बड़ा ताला

13/01/2022
Mithun Chakraborty

मिथुन चक्रवर्ती ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई

10/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version