Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा को आया हार्ट अटैक, कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एड्मिट

Remo D'souza

Remo D'Souza

डांसर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक हुआ है। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि अब रेमो की हालत स्थिर है।

खबर है कि रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया। बताया जा रहा है कि रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। रेमो के साथ उनकी पत्नी लिजेल हैं।

बता दें कि इस खबर की पुष्टि बॉलीवुड के कोरियोग्राफर और रेमो के सीनियर अहमद खान ने एक न्यूज चैनल से की है। रेमो खुद अहमद के साथ 6 सालों तक काम कर चुके हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अहमद खान को असिस्ट किया था। रेमो और अहमद दोनों ही एक दूसरे के काफी करीब हैं।

Dilip Kumar’s 98th Birthday: सायरा बानो ने कही ये बात

रेमो डिसूजा जाने माने सेलेब्रिटी कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर उनके करियर की शुरुआत साल 1995 में हुई थी।

अब तक रेमो कई बेहतरीन फिल्मों जैसे तहजीब, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ये जवानी है दीवानी, एबीसीडी 2, बाजीराव मस्तानी और कलंक में डांस कोरियोग्राफ कर चुके हैं. साथ ही इन फिल्मों में उनके काम के लिए उन्हें अवॉर्ड्स से सम्मानित भी किया गया है।

बिहार में बड़ा बदलाव करेगी कांग्रेस, राहुल गांधी के बेहद करीबी की ताजपोशी तय

कोरियोग्राफी के अलावा रेमो ने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने फ्लाइंग जट, रेस 3, फालतू, एबीसीडी, एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है।

रेमो ने टीवी पर डांस इंडिया डांस के कई सीजन को जज किया है. इसके अलावा झलक दिखला जा, नच बलिए और डांस प्लस जैसे डांसिंग रियलिटी शो में के जज वो रह चुके हैं।

Exit mobile version