Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Bihar STET 2019 का आज जारी होगा रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Bihar STET

Bihar STET

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2019 का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होगा। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी सभागार (शिक्षा विभाग, विकास भवन) से परिणाम की घोषणा करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर उपस्थित रहेंगे। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट www.bsebstet2019.in और biharboardonline.gov.in पर चेक कर सकेंगे।

आपको बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने 4 मार्च को बिहार बोर्ड को एसटीईटी का परिणाम घोषित करने आदेश दिया था। इससे सूबे में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया था। परिणाम घोषित होने के बाद राज्य सरकार नियोजन का शिड्यूल बनाएगी। उसके बाद जिलावार नियोजन प्रक्रिया शुरू होगी। नियोजन इकाइयां रोस्टर और मेधा के अनुसार रिक्त सीटों पर मेरिट सूची बनाएगी। प्रदेश के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 37 हजार 335 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।

RSMSSB स्टेनोग्राफर के एड्मिट कार्ड आज होंगे जारी, यहां से करें डाउनलोड

माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 का नोटिफिकेशन सितंबर 2019 में जारी हुआ था। इसकी ऑफलाइन परीक्षा 28 जनवरी 2020 को हुई थी। इस परीक्षा में चार केंद्रों पर आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछे जाने पर हंगामा हुआ था। हंगामा करने वाले छात्रों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। इसी बीच अनियमिता पाए जाने पर परीक्षा रद्द कर दी गई। तब बिहार बोर्ड ने सितंबर 2020 में ऑनलाइन परीक्षा ली। इसमें आउट ऑफ सिलेबस का आरोप लगाते हुए कुछ छात्रों ने याचिका दायर कर दी थी। तब हाईकोर्ट ने 26 नवंबर 2020 को रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दी। 4 मार्च को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ऑनलाइन परीक्षा को सही करार दिया और रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया।

37 हजार शिक्षकों की होइस नोटिफिकेशन के आधार पर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 37 हजार 335 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। इसमें 25 हजार 270 पद माध्यमिक और 12 हजार 65 पद उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के लिए है। सात साल बाद एसटीईटी हुआ था। जिस कारण उम्रसीमा में छूट दी गई थी।

इंजीनियरिंग डिग्री की समतुल्यता संबंधी शब्दावली पर संस्थान लें फैसला : AICTE

नियम के मुताबिक उन्हीं अभ्यर्थी का चयन होगा जो बोर्ड की मेधा सूची में शामिल होंगे। मेधा सूची में वही शामिल होंगे जिसने संबंधित विषय की सीट के अनुसार न्यूनतम कटऑफ प्राप्त किये हों। न्यूनतम कटऑफ कोटि के अनुसार बोर्ड द्वारा पहले ही बता दिया गया है। सामान्य श्रेणी के लिए 50 फीसदी, अनूसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग के लिए 45 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है।

माध्यमिक (नौंवी और दसवीं)

विषय       –       सीटों की संख्या

अंग्रेजी       –      5054

गणित        –     5054

विज्ञान        –     5054

सामाजिक विज्ञान  –   5054

हिन्दी         –     तीन हजार

संस्कृत        –     1054

उर्दू           –     एक हजार

उच्च माध्यमिक (11वीं और 12वीं)

विषय       –    सीटों की संख्या

अंग्रेजी       –    2125

गणित       –    2104

भौतिकी      –   2384

रसायन शास्त्र  –  2221

प्राणी शास्त्र    –   723

वनस्पति शास्त्र  –  835

कंप्यूटर साइंस  –   1673

आजीवन मान्य होगा Bihar STET का सर्टिफिकेट

बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने पर सात साल के बदले जीवन भर उसकी मान्यता रहेगी। केंद्र सरकार के सीटीईटी की तर्ज पर बिहार सरकार इस व्यवस्था को लागू करेगी। राज्य सरकार को केवल केंद्र से विधिवत पत्र या आदेश मिलने का इंतजार है। विधान परिषद में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी थी

Exit mobile version