• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्रामीण कामगारों के लिये खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर महीने में मामूली बढ़ी

Desk by Desk
20/11/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
Inflation

महंगाई दर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| अरहर दाल, सब्जी जैसे खाने के सामान के दामों में तेजी से कृषि कामगारों और ग्रामीण श्रमिकों के लिये खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर महीने में मामूली बढ़कर क्रमश: 6.59 प्रतिशत और 6.45 प्रतिशत पहुंच गयी। इस साल यह पहला मौका है जबकि कीमतों में वृद्धि हुई है।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-कृषि श्रमिक (सीपीआई-एएल) पर आधारित कृषक कामगारों की खुदरा मुद्रास्फीति इस साल सितंबर महीने में 6.25 प्रतिशत और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-ग्रामीण श्रमिक (सीपीआइ-आरएल) संबंधी खुदरा महंगाई दर 6.10 प्रतिशत थी।

सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल के खाद्य सूचकांकों पर आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर 2020 में क्रमश: 7.96 प्रतिशत और 7.92 प्रतिशत रही। इसी साल सितंबर में यह क्रमश: 7.65 प्रतिशत और 7.61 प्रतिशत थी। सीपीआई-एएल के सूचकांक में वृद्धि राज्य-दर-राज्य अलग-अलग है।

घर बैठे इन तरीकों से जमा कर सकते हैं अपना लाइफ सर्टिफिकेट

कृषि श्रमिकों के मामले में 20 राज्यों में इसमें एक से 24 अंक की वृद्धि हुई। तमिलनाडु में यह सूचकांक 1,242 अंक के साथ सबसे ऊपर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश 830 अंक के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा।

ग्रामीण श्रमिकों से संबंधित सीपीआई-आरएल में 20 राज्यों में एक से 24 अंक की वृद्धि हुई। तमिलनाडु 1,226 अंक के साथ सबसे ऊपर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश 877 अंक के साथ सूची में सबसे नीचे रहा।

राज्यों में कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के लिये उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या में सर्वाधिक वृद्धि पश्चिम बंगाल (24 अंक) में देखी गयी। मुख्य रूप से चावल, दाल, सरसों तेल, दूध, प्याज, हरी मिर्च, बस किराया, सब्जी और फल आदि के दाम में बढ़ने से सूचकांक में बढ़ोतरी हुई।

Tags: Inflationमहंगाई दरमुद्रास्फीति
Previous Post

घर बैठे इन तरीकों से जमा कर सकते हैं अपना लाइफ सर्टिफिकेट

Next Post

मुंबई में बढ़ा कोविड-19 का कहर , सरकार ने 31 दिसंबर तक स्कूलों में लगाया ताला

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
A delegation of the OBC Welfare Parliamentary Committee met CM Dhami.
राजनीति

प्रदेश में लगभग 90 जाति / उपजाति समुदाय ओबीसी की सूची में हैं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Robert Vadra
राजनीति

रॉबर्ट वाड्रा को बड़ी राहत, इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीबीएसई 12 वीं में राज्य टॉपर अरीना रघुवंशी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

16/05/2026
Savin Bansal
Main Slider

कैंसर पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन से मिली राहत, ऋण माफ

16/05/2026
Next Post
मुंबई के स्कूल 31 दिसंबर तक बंद Mumbai schools closed till 31 December

मुंबई में बढ़ा कोविड-19 का कहर , सरकार ने 31 दिसंबर तक स्कूलों में लगाया ताला

यह भी पढ़ें

rahul-vaidya

बिग बॉस फेम राहुल वैध जल्द लेंगे सात फेरे, मां ने दिये संकेत

04/03/2021
PM Modi, CM Dhami

प्रधानमंत्री मोदी ने धामी सरकार को तीन वर्ष के सफल कार्यकाल पर दी बधाई, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

01/04/2025

खाली पेट इस पानी का सेवन करना होता है बेहद फायदेमंद

19/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version