• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एनडीए और सीडीएस की तैयारी कराएंगे सेना के रिटायर्ड अफसर

Writer D by Writer D
29/12/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सेना में जाकर देश की सेवा करने वाले युवाओं को सेना से ही रिटायर हुए आला अधिकारी ट्रेनिंग देंगे। वह न केवल उन्हें एनडीए, सीडीएस जैसी परीक्षाओं के लिए तैयार करेंगे, बल्कि इंटरव्यू के साथ पूरी ग्रूमिंग व पर्सनैलिटी डेवलपमेंट भी करेंगे।

इतना ही नहीं उन्हें लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल के लिए भी प्रशिक्षित करेंगे। इसके लिए चिनहट व शहीद पथ पर ट्रेनिंग की सुविधाएं विकसित की गई हैं।

लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंद्र सिंह सेना से रिटायर हैं और आईआईएम पासआउट हैं। उन्होंने बताया कि सेना मेंं जाने की इच्छा रखने वाले बच्चों को रास्तों की जानकारी ही नहीं होती। सही गाइडेंस नहीं होने की वजह से हुनरमंद सिलेक्शन नहीं हो पाता। उन्होंने बताया कि एनडीए में जहां बारहवीं के बाद जा सकते हैं, वहीं ग्रेजुएशन के बाद सेना में जाने के लिए सीडीएस, ओटीए, एसीसी, एनसीसी, जैग सहित तमाम रास्ते हैं।

उन्होंने बताया कि गत वर्ष हुई एनडीए की परीक्षा में करीब आठ लाख बच्चों ने परीक्षा दी, जिसमें सात हजार छात्र व एक हजार छात्राएं ही पास हुई हैं। अब एसएसबी की तैयारी चल रही है। ऐसे में उन्हें सही गाइडेंस देनी जरूरी है। वहीं उनके साथी कर्नल एनएस चौहान भी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह साइकोलॉजिस्ट, काउंसलर भी हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे बच्चे जो सेना में जाना चाहते हैं, पर उनके पास संसाधनों का अभाव है, उनके लिए नि:शुल्क टे्रनिंग की सुविधा आलमबाग के जनरल सलूट मेंटॉरस में दी जा रही है।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा का संकट

इसमें वीरनारियों, युद्घसैनिकों, कार्यरत सैनिकों के बच्चों व लड़कियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उनके साथ कर्नल एसपी सिंह भी इस कार्य में लगे हुए हैं। उन्हें एसएसबी का अनुभव है। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा पास करने के बाद एसएसबी प्रमुख होता है। पर, बच्चों की पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, ग्रूमिंग वगैरह नहीं होने की वजह से वह सफल नहीं हो पाते।

ऐसे में उन्हें लिखित परीक्षा के लिए तैयार करने के साथ फिजिकल की ट्रेनिंग भी आवश्यकता होती है, ताकि वह मानसिक रूप से तैयार रहें। इसके लिए चिनहट व शहीद पथ पर ऑब्सटेकल बनाए गए हैं, जहां प्लैंक, जम्प, टाइगर जम्प, कमांडो वॉक आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। उनके साथ एक ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी भी लगे हैं।

Tags: job alertjob newsjob updatesnda-cds coching
Previous Post

31 दिसम्बर की रात्रि के 11 बजे के बाद नहीं होनी चाहिए पार्टी : डीएम अभिषेक

Next Post

भाजपा ने पश्चिम उप्र को बनाया दंगामुक्त : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां ही नहीं, दौड़ेंगे सपने और अवसर

29/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

‘सेवा सेतु’ से सुशासन और पारदर्शिता को मिलेगी नई मजबूती: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

29/04/2026
CM Dhami honored meritorious students
Main Slider

धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बोले- मेहनत से बदलती है तकदीर

29/04/2026
CM Yogi
Main Slider

शिलान्यास से लेकर उद्घाटन तक का संकल्प, तेज गति है योगी सरकार की पहचान

29/04/2026
CM Nayab Saini released the BJP's 'Sankalp Patra'
Main Slider

पंचकूला से BJP का चुनावी बिगुल, CM सैनी ने पेश किया संकल्प पत्र

29/04/2026
Next Post

भाजपा ने पश्चिम उप्र को बनाया दंगामुक्त : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Dengue

डेंगू से पीड़ित रिटायर्ड IAS की मौत, लखनऊ में मिले 38 नए मरीज

07/11/2023
Navdeep Rinwa

प्रदेश के सभी 18 मण्डलायुक्तों को वोटर लिस्ट की तैयारियों एवं एसआईआर तथा निर्वाचन के संबंध में दी गयी गहन जानकारी

23/09/2025

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की बधाई

05/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version