• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दरोगा ने युवती को भेजा अश्लील मैसेज, शिकायत करने पर SP बोले- Whattsapp…

Writer D by Writer D
18/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सुल्तानपुर
0
whatsapp

whatsapp

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजेपी सांसद मेनका गांधी के संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है #Arrest_SI_Vikash_Kumar।  इसके बाद अब इस मसले को लेकर पूरे जिले में हड़कंप मच गया है, दरअसल बीती 31 मई को जिले की रहने वाली एक युवती ने नगर में तैनात एक दारोगा पर अश्लील मैसेज व वीडियो कॉल कर परेशान करने का आरोप लगाया था। उक्त दरोगा का युवती से वीडियो कॉलिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इस मामले में युवती ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए उन्हें प्रार्थना पत्र दिया था और एसपी ने मामले में सीओ सिटी को जांच सौंप दी थी। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस की तरफ से कुछ नहीं हुआ है तो ये मसला अब सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में आ गया।

अमेठी जिले की रहने वाली एक युवती शहर के निराला नगर मोहल्ले में किराए पर रहती है और शहर में एक ब्यूटी पार्लर चलाती है। पीड़ित युवती का आरोप है कि चौकी इंचार्ज विकास कुमार ने किसी से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उसे अश्लील मैसेज व वीडियो कॉल करने लगे। चौकी इंचार्ज उसे आते-जाते समय अश्लील इशारा करते थे। गर्लफ्रेंड बनाने के लिए वीडियो कॉल कर अश्लील इशारे किया करते थे। युवती के मना करने पर दरोगा ने उस पर झूठा केस दर्ज कर बदनाम करने के लिए धमकाया था। दरोगा की पूरी करतूत युवती ने रिकॉर्ड कर ली और बीती 31 मई को एसपी से मुलाकात की और उन्हें दरोगा की वीडियो कॉल और स्क्रीनशॉट और ऑडियो सौंपी।

कोरोना महामारी के बीच स्विस बैंकों में बढ़ा भारतीयों का धन, बैंक ने जारी की रिपोर्ट

पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया था कि जब उसने पुलिस कप्तान से इसकी शिकायत की तो उलटा पुलिस कप्तान ने उन्हें समझा दिया जो अपना कमा कर रही हो उसे करो इसमें मन न लगाओ।

पीड़ित महिला ने आजतक से कहा “जो निराला नगर के चौकी इंचार्ज हैं विकास कुमार वो मुझे फ़ोन कर-कर के अश्लील बातें करते थे और गन्दा मजाक करते थे, मैं यहां कप्तान साहब के पास आई तो वो मुझे कह रहे हैं कि कैसे एक दारोगा को तुम्हारा नंबर मिल जाएगा? ये जो खुराफात कर रही हो, करना बंद कर दो, एंड्रायड फोन चलाना जरुरी है? whatsapp चलाना जरुरी है? सिम्पल फोन नहीं चला सकती हो।”

इस मामले की जांच एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने, सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी को सौंपी थी। अभी तक इस मामले में कोई भी कार्यवाई नहीं हुई है।

यूपी पुलिस ने Twitter के MD को भेजा नोटिस, कहा- सात दिन में हाजिर हो

जब पुलिस अधीक्षक से इस बाबत फोन पर पूछा गया तो उन्होंने कहा ”सीओ की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसमें एक हनीट्रैप का गैंग काम कर रहा है और इस मामले में एक सिपाही भी शामिल है। दारोगा का जो होगा वो होगा ही। मैं सिपाही को सस्पेंड करूंगा और इस लड़की के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज़ करवाऊंगा।”

Tags: crime newssultanpur crime newssultanpur newsup news
Previous Post

कोरोना महामारी के बीच स्विस बैंकों में बढ़ा भारतीयों का धन, बैंक ने जारी की रिपोर्ट

Next Post

MPPSC में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी की भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Next Post
MPPSC

MPPSC में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी की भर्ती, ऐसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें

nitish bhardwaj

‘महाभारत’ के श्रीकृष्ण को नहीं मिला प्यार, नितीश भारद्वाज ने दो बार झेला है तलाक का दंश

02/06/2022
Anand Bardhan

31 अक्टूबर 2025 तक संचालन मैनुअल व आपात योजना पूरी करें: मुख्य सचिव

26/09/2025
अमित शाह- लालकृष्‍ण आडवाणी

गृह मंत्री अमित शाह ने ढांचा ध्वंस मामले में पेशी से पहले लालकृष्‍ण आडवाणी से की मुलाक़ात

23/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version