• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी पुलिस ने Twitter के MD को भेजा नोटिस, कहा- सात दिन में हाजिर हो

Writer D by Writer D
18/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
up police

UP Police sent notice to the MD of Twitter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस  ने ट्विटर इंडिया  के एमडी को कानूनी नोटिस भेजा है. गाजियाबाद में हाल ही में एक मुस्लिम व्यक्ति पर हमले के मामले में “सांप्रदायिक अशांति फैलाने” के आरोप में ट्विटर इंडिया को ये नोटिस भेजा गया है।

भारत में ट्विटर के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी को यूपी पुलिस ने यह नोटिस भेजा है। साथ ही उन्हें पत्र प्राप्त होने के एक सप्ताह के भीतर बयान दर्ज कराने के लिए लोनी थाने बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि मामले में यूपी पुलिस सख्ती के मूड में है।

ट्विटर इंडिया के एमडी माहेश्वरी को जारी नोटिस में बताया गया है कि लोनी थाने में ट्विटर इंडिया के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज है। ट्विटर के माध्यम से कुछ लोगों ने अपने ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल करते हुए समाज में नफरत फैलाने का काम किया है और इस मामले में ट्विटर द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

Ghaziabad Police sent legal notice to Managing Director of Twitter India over viral video of an elderly man in Loni being assaulted with the intent of “provoking communal unrest”

The MD has been asked to come to the Police Station Loni Border & record the statement within 7 days pic.twitter.com/u5Ct8Omq6l

— ANI UP (@ANINewsUP) June 18, 2021

क्या है पूरा मामला

यूपी पुलिस की प्राथमिकी में कहा गया है, ‘ वीडियो अपलोड करने वालों ने मामले की सच्चाई की पुष्टि नहीं की और सार्वजनिक शांति को बाधित करने एवं धार्मिक समूहों के बीच विभाजन के इरादे से इसे साम्प्रदायिक पहलू देकर ऑनलाइन साझा किया।’ इसमें कहा गया है, ‘इसके अलावा, ट्विटर इंक और ट्विटर कम्युनिकेशन्स इंडिया ने भी इन ट्वीट को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

सोशल मीडिया पर 14 जून को सामने आए वीडियो क्लिप में बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति अब्दुल समद सैफी ने आरोप लगाया कि कुछ युवकों ने उनकी पिटाई की और उनसे ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए कहा, लेकिन गाजियाबाद पुलिस ने घटना के पीछे कोई साम्प्रदायिक कारण होने से इनकार किया और कहा कि आरोपी उस ताबीज से नाखुश थे जो सैफी ने उन्हें बेचा था।

पुलिस ने सैफी पर हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक इरास राजा ने बुधवार को बताया कि सैफी को पीटने के आरोप में कल्लू गुर्जर, प्रवेश गुर्जर और आदिल को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस चार अन्य लोगों पोली, हिमांशु, आरिफ और मुर्शिद को भी तलाश रही है।

Tags: gaziabad crime newsGaziabad NewsLegal Noticeup policeUP Police sent notice to the MD of Twitter
Previous Post

सभी नेताओं को पछाड़ कर PM मोदी बने दुनिया के सबसे अधिक स्वीकार्य नेता

Next Post

कोरोना महामारी के बीच स्विस बैंकों में बढ़ा भारतीयों का धन, बैंक ने जारी की रिपोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
Next Post
Swiss Bank

कोरोना महामारी के बीच स्विस बैंकों में बढ़ा भारतीयों का धन, बैंक ने जारी की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

CM Bhagwant Mann

पंजाब में स्कूल फीस पर सरकार की सख्ती, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

03/06/2026

झटपट से तैयार करें ‘चना पुलाव’ जो बचाएगा आपका वक्त और मेहनत दोनों

16/01/2022

तेजस्वी यादव का नितीश सरकार पर हमला, कहा- कोरोना काल में भगवान भरोसे बिहार

15/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version