Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डेढ़ साल से फरार चल रहा इनामी अपराधी गिरफ्तार, 75 लाख की अवैध शराब हुई थी बरामद

arrested

arrested

लखनऊ। बंथरा पुलिस ने करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मा0 न्यायालय ने आरोपित के खिलाफ गैरजमानती वारण्ट जारी किया था।

थाना प्रभारी बंथरा ने बताया कि बुधवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए इलाके में पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गया। इलाके में भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने आरोपित को दौड़ाकर दबोच लिया।

दिव्यांग की लापता बेटी को पुलिस ने ढूंढ निकाला, एक आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम कस्बा बंथरा निवासी अली मोहमद बताया है। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2019 में आरोपित के घर से अवैध शराब बरामद हुई थी। जिसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये थी। छापेमारी के दौरान आरोपित भाग निकला था। तब ही से आरोपित फरार चल रहा था।

आरोपित के खिलाफ मा0 न्यायालय में गैर जमानती वारण्ट जारी किया था। आरोपित की गिरफ्तारी के कमिश्नर डीके ठाकुर ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अन्य जानकारियां हांसिल कर पुलिस ने आरोपित को जेल रवाना किया है।

Exit mobile version