Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

22 जनवरी को रिलीज हो रही है ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’

मुंबई। पॉलिटिक्स की साइड में करप्शन, ताकत का लोभ और बदले की कहानियां हमेशा से ही सिनेमा जगत की कहानियों का हिस्सा रही हैं। आजकल के प्रॉड्यूसर, सत्ता और राजनीतिक कहानियों पर आधारित मूवी के माध्यम से जनता के दिमाग में सोच को जन्म देने की कोशिशें करते रहे हैं।

कोरोना वैक्सीन गरीबों तक कब पहुंचेगी और क्या उनको मुफ्त मिलेगी : अखिलेश यादव

कई बार ऐसी फिल्मों पर विवाद भी उत्पन्न होते हैं। इसी क्रम में आजकल एक फिल्म चर्चा में है 22 जनवरी को रिलीज होने जा रही है रिचा चड्ढा स्टारर मूवी ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’। विवेक अग्निहोत्री कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बना रहे हैं।

भारत-पाक युद्ध के विजय की वर्षगांठ पर निकाली गई विजय मशाल पहुंची नैनीताल

पॉलिटिक्स एक विषय है, जिसपर दुनियाभर में चर्चा होती है और जो कभी पुराना नहीं होने वाला। हिंदुस्तान की तरह विश्व के और भी कई देशों में जनतंत्र है। दूसरे देशों के संगठन, उनके नियम अलग हो सकते हैं, लेकिन सत्ता को हथियाने का तरीका या उसके दांव-पेंच बहुत अलग नहीं होते हैं। हमारे यहां ‘राजनीति’, ‘सत्ता’, ‘नायक’, ‘आरक्षण’, ‘सरकार’ जैसी राजनीति आधारित बेहतरीन फिल्में पहले भी बनी हैं।

Exit mobile version