Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राशन वितरण में हो रही धांधली की जांच हो : माकपा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

CPI(M)

लखनऊ। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उत्तर प्रदेश राज्य सचिव मंडल ने प्रदेश में बहुत बड़े पैमाने पर राशन वितरण में हो रहे धांधली एवं घोटाले का अरोप लगाया है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार जनता को वितरण के लिए प्राप्त अच्छे किस्म के चावल व गेहंू व्यापारियों के घटिया किस्म के चावल व गेहूं से अदला बदली कर करोड़ों की हेराफेरी कर रहे हैं और आम जनता को रद््दी और दोयम किस्म के अनाज दिया जा रहा है।

सुशांत केस : जमानत पर छूटा ड्रग पैडलर कैजान, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था

इस काम में ठेकेदार अधिकारियों और व्यापारियों की मिलीभगत रहती है।

इस तरह के घोटालों की एक बानगी भर मिजार्पुर में मिली है। जिसमें कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की गयी है। माकपा ने मांग की है कि अनाज धांधली की जांच पूरे प्रदेश में की जाये एवं जनता के साथ विश्वासघात करने वाले ठेकेदार, व्यापारी व अधिकारियों की मिलीभगत का पदार्फाश किया जाये। घोटाले में संलिप्त पाये जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये।

Exit mobile version