• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धमाकेदार शतक से पंत ने किया कमबैक, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की

Writer D by Writer D
21/09/2024
in खेल
0
Rishabh Pant

Rishabh Pant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऋषभ पंत (Rishabh Pant ) ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी वापसी का जश्न शानदार शतक के साथ मनाया है। स्टार भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन शतक पूरा कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने एमएस धोनी की भी बराबरी कर दी। बांग्लादेश के खिलाफ ही पिछला टेस्ट खेलने वाले पंत दिसंबर 2022 में रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे, जिसमें वो बुरी तरह घायल हुए थे। उस हादले के डेढ़ साल से भी ज्यादा वक्त के बाद पंत (Rishabh Pant ) ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की और पहले ही मैच में शानदार शतक जमा दिया। उन्होंने बतौर भारतीय विकेटकीपर, एमएस धोनी के सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

चेपॉक के मैदान में पहली पारी में जहां लोकल हीरो रविचंद्रन अश्विन ने एक बेहतरीन सेंचुरी जमाई, तो दूसरी पारी में फैन फेवरेट बन चुके ऋषभ पंत ने शतक जड़ा। मैच के दूसरे दिन 12 रन बनाकर नॉट आउट लौटे पंत ने तीसरे दिन के पहले सेशन में कुछ देर तक आराम से बैटिंग की और अपना अर्धशतक जमाया। फिफ्टी पूरी करने के बाद उन्होंने बाउंड्री की बारिश कर दी। लंच तक वो 82 रन बना चुके थे।

दूसरे सेशन में हर किसी को पंत (Rishabh Pant ) के शतक पूरा करने का इंतजार था और उन्होंने इसमें ज्यादा वक्त भी नहीं लिया। अपने टेस्ट करियर में पहले ही 7 बार ‘नर्वस नाइंटीज’ (90 से 99 के बीच आउट) का शिकार होने के बावजूद पंत ने यहां 90 का आंकड़ा पार करने के बाद भी हमला जारी रखा। फिर शाकिब अल हसन की गेंद पर 2 रन लेकर पंत ने अपना छठा टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने सिर्फ 124 गेंदों में ये सेंचुरी पूरी की, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

एक शतक से अश्विन ने कई रिकॉर्ड तोड़े, शास्त्री, द्रविड़ और युवराज सिंह को छोड़ा पीछे

पंत (Rishabh Pant ) का ये शतक सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए खास था, इसलिए सेंचुरी पूरी करते ही जो जहां था, वहीं अपनी जगह में खड़े होकर तालियां बजाने लगा। स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी पंत के सम्मान में खड़े हो गए। उन्होंने एमएस धोनी के 6 टेस्ट शतक के रिकॉर्ड की भी बराबरी की, जो किसी भी भारतीय विकेटकीपर के लिए सबसे ज्यादा है।

Tags: cricket newsrishabh pantsports news
Previous Post

ANTF ने 3 साल में जब्त किए 175 करोड़ के अवैध मादक पदार्थ

Next Post

पहले यहां के आका पाकिस्तान से डरते थे, अब मोदी जी से डरता है ‘पाक’: अमित शाह

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
PV Sindhu
खेल

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पीवी सिंधु वापस भारत लौटीं, दुबई अथॉरिटी को कहा ‘शुक्रिया’

03/03/2026
MS Dhoni
खेल

एमएस धोनी को इस मामले में मिला नोटिस, 15 दिनों में देना होगा जवाब

28/02/2026
Pak fans' anger erupted on Babar Azam
खेल

इन्हें खेलना ही बंद कर देना चाहिए… करारी हार के बाद पाक फैंस का फूटा गुस्सा

16/02/2026
Next Post
Amit Shah

पहले यहां के आका पाकिस्तान से डरते थे, अब मोदी जी से डरता है 'पाक': अमित शाह

यह भी पढ़ें

PM Modi

उत्तर प्रदेश के किलों से संस्कार और स्वाभिमान झांकते हैं : प्रधानमंत्री

27/07/2025
CM Yogi

भगवा गमछा पहन ‘या अल्लाह’ बोलकर आगजनी करने वाले का सीएम ने किया पर्दाफाश

18/07/2025
fake liquor

देसी शराब के तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में शराब बरामद

02/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version