Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

निशिकांत कामत के निधन की अफवाह का खंडन कर बोले रितेश देशमुख- वह अभी जिंदा हैं

nishikant

निशिकांत

नई दिल्ली| बॉलीवुड डायरेक्टर निशिकांत कामत के निधन की अफवाह आने के बाद रितेश देशमुख ने इसका खंडन करते हुए कहा कि वह अभी जिंदा हैं। रितेश ने ट्वीट किया, निशिकांत अभी भी जिंदा हैं। उनके लिए प्रार्थना करें।

सुरेश रैना के इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा को चौंकाने वाला: शिवम मावी

निशिकांत ने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। निशिकांत ने बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत मराठी फिल्मों से की। उनके निर्देशन की पहली फिल्म डोंबिवली फास्ट है। साल 2005 में रिलीज हुई यह फिल्म हिट थी।

उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम में विलेन का किरदार निभाया था। इसमें उनके काम को बहुत पसंद किया गया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म भावेश जोशी में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ भी काम किया है।

करीना कपूर ने सैफ अली खान के 50वें बर्थडे पर दिया ये स्पेशल गिफ्ट

हाल ही में इस फिल्म में अजय देवगन, रजत कपूर, श्रेया सरन और तब्बू जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। जानकारी के अनुसार इन दिनों निशिकांत कामत अपनी नई फिल्म दरबदर के लिए काम कर रहे थे जो कि साल 2022 में रिलीज होगी।

Exit mobile version