Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ रिया ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस

रिया चक्रवर्ती

प्रियंका सिंह के खिलाफ रिया ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह समेत सभी लोगों पर जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 के तहत केस दर्ज कराया है। रिया के वकील सतीश मनेशिंद के मुताबिक, 8 जून को सुशांत को उनकी बहन प्रियंका सिंह ने राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार से फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनवाकर भेजा था।

राज्यसभा चुनाव को लेकर योगी को लिखा पत्र, कहा – पीएम मोदी से बात करें

इससे पहले, सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती सोमवार को लगातार दूसरे दिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सामने पेश हुईं। रिया से एनसीबी के अधिकारियों ने रविवार को भी छह घंटे तक पूछताछ की थी और फिर से पेश होने को कहा था।

28 वर्षीय एक्ट्रेस सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बल्लार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी दफ्तर पहुंचीं। वह पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंचीं।

Vodafone-Idea ने नया ब्रांड वीआई किया लॉन्च

बता दें कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया था। केके सिंह ने रिया पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके बेटे सुशांत के पैसे हड़पे और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया था। वहीं बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आया। इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने जांच शुरू करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया।

Exit mobile version