• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिया ने बिहार के DGP पर किया पलटवार, बोली- मेरी औकात ये है कि मैं सुशांत से प्यार करती हूं

Desk by Desk
28/08/2020
in ख़ास खबर, मनोरंजन
0
रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में आरोपी रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को एक टीवी चैनल से बातचीत की। इसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। रिया ने बिना बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का नाम लेते हुए एक तरह से उन्हें जवाब दिया।

रिया ने कहा किसी ने मुझे मेरी औकात बताई है कि मेरी औकात भी क्या है। मेरी औकात ये है कि मैं सुशांत से प्यार करती हूं। किसी ने मुझे विषकन्या भी बुलाया है। किसी ने तो कहा कि मैँ ब्लैक मैजिक करती हूं, उन्हें कैसे पता ?

अल्लाह आपकी जैसी प्यार करने वाली गर्लफ्रेंड किसी को ना दे : केआरके

बता दें कि जिस दिन सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे उस दिन बिहार के डीजीपी ने कहा था कि रिया की क्या औकात है कि वो बिहार के मुख्यमंत्री के बारे में कुछ बोले। हालांकि इसके बाद उन्होंने इस पर सफाई भी दी थी।

रिया ने इस दौरान दावा किया कि पेरिस ट्रिप के दौरान सुशांत का बर्ताव बदल गया था और वह कई दिनों तक कमरे से बाहर नहीं निकले थे। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की पेरिस ट्रिप का वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है, जो रिया के दावे पर सवाल खड़े करता है। इस वीडियो में सुशांत मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।

महेश मांजरेकर से डॉन अबू सलेम के नाम पर 35 करोड़ मांगने वाला गिरफ्तार

डिजनी लैंड ट्रिप के इस वीडियो को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से 9 अक्टूबर 2019 को शेयर किया था। 57 सेकेंड के इस वीडियो में सुशांत डिजनी लैंड में फन करते हुए नजर आ रहे हैं। सुशांत ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा था- ‘मिक्की इन डिजनीलैंड।’ हैशटैग के साथ सुशांत ने लिखा था-लिविंगमायड्रीम्स और लविंगमायड्रीम्स।

सुशांत के इस वीडियो को 6 लाख 25 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। रिया चक्रवर्ती ने 15 करोड़ रुपए के लेनदेन पर सफाई दी, जिसमें कहा गया था कि सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए उनके खाते में भेजे गए थे। दरअसल सुशांत के पिता ने यह आरोप लगाया था कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए हैं।

Tags: Bihar DGPBlack MagicGupteshwar PandeyMeri Okat I love Sushant SinghOkatRhea ChakrabortySushant Singh RajputVishkanyaऔकातगुप्तेश्वर पांडेयबिहार डीजीपीब्लैक मैजिकमेरी औकात मैं सुशांत सिंह से प्यार करती हूंविषकन्यासुशांत सिंह राजपूत
Previous Post

महेश मांजरेकर से डॉन अबू सलेम के नाम पर 35 करोड़ मांगने वाला गिरफ्तार

Next Post

सुष्मिता के ब्वॉयफ्रेंड रोहमन ने कहा- मुझे इतना प्यारा गिफ्ट देने के लिए शुक्रिया

Desk

Desk

Related Posts

Jacqueline Fernandez
मनोरंजन

कान्स फिल्म फेस्टिवल में जैक्लीन फर्नांडिज ने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा

27/05/2026
Divyanka Tripathi gave birth to twins
Main Slider

‘इशिता भल्ला’ के घर आए ‘करण-अर्जुन’, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

26/05/2026
Padma Awards
Main Slider

पद्म अवॉर्ड्स 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

25/05/2026
Main Slider

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार में शोक की लहर

13/05/2026
Katrina Kaif
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

11/05/2026
Next Post
Sushmita Sen boyfriend Rohman Shawl

सुष्मिता के ब्वॉयफ्रेंड रोहमन ने कहा- मुझे इतना प्यारा गिफ्ट देने के लिए शुक्रिया

यह भी पढ़ें

राज्यसभा सदस्य रंजन गोगोई को मिली ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा

22/01/2021
navjot singh siddhu harish rawat

फायर ब्रांड नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रभारी रावत ने दिया बड़ा झटका

08/10/2020
DM Savin Bansal

डीएम का पूरे 2 घंटे का औचक निरीक्षण, चिकित्सालय को दे गया सौगात

18/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version