Main Sliderमनोरंजन

‘इशिता भल्ला’ के घर आए ‘करण-अर्जुन’, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री और ‘ये है मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी (इशिता भल्ला) (Divyanka Tripathi) के घर खुशियों ने दोगुनी दस्तक दी है। 41 वर्ष की उम्र में अभिनेत्री ने दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया है। शादी के करीब 10 साल बाद दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया के जीवन में इन नन्हे मेहमानों का आगमन हुआ है, जिससे पूरे परिवार और प्रशंसकों में जश्न का माहौल है। कुछ समय पहले ही दिव्यांका ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट और बेबी शॉवर की तस्वीरें साझा कर प्रशंसकों को अपनी गर्भावस्था (प्रेग्नेंसी) की जानकारी दी थी।

विवेक दहिया का भावुक पोस्ट “मेरे करण-अर्जुन आ गए”:

पिता बनने की इस बेहद खूबसूरत और बड़ी खुशखबरी को अभिनेता विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही क्यूट पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा किया। नीले रंग के कपड़ों में लिपटे दो बच्चों के प्रतीकात्मक ग्राफिक के साथ उन्होंने लिखा, “हमने भगवान से थोड़ी खुशियां मांगी थीं, लेकिन उन्होंने हमें डबल दे दीं। आखिरकार हमारा इंतजार खत्म हुआ… ‘द बॉयज’ आ गए हैं! मेरे करण-अर्जुन आ गए। जिंदगी अब पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है। दिव्यांका और मैं माता-पिता के रूप में इस शानदार नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं और हमें आप सभी के प्यार व आशीर्वाद की जरूरत है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya)

6 महीने बाद किया था प्रेग्नेंसी का खुलासा:

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपने इस प्रेग्नेंसी फेज को सोशल मीडिया पर काफी एन्जॉय करती नजर आ रही थीं। उन्होंने अपनी गर्भावस्था के शुरुआती 6 महीने बीत जाने के बाद इस राज से पर्दा उठाया था और बताया था कि मई के आखिरी हफ्ते या जून 2026 की शुरुआत में उनकी डिलीवरी डेट है। हाल ही में हुए उनके बेबी शॉवर (गोद भराई) कार्यक्रम में उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने शिरकत की थी, जहां इस स्टार कपल को ढेरों उपहार और शुभकामनाएं मिली थीं।

‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी:

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया की प्रेम कहानी स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर शुरू हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सिर्फ औपचारिक बातचीत (हाय-हेलो) ही होती थी, लेकिन शो के ही एक साथी कलाकार ने दोनों को मिलाने की पहल की। इसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

इस कपल ने 8 जुलाई 2016 को दिव्यांका के होमटाउन भोपाल में पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। अब शादी के एक दशक बाद माता-पिता बनकर इस जोड़े का जीवन पूरी तरह से मुकम्मल हो गया है।

Related Articles

Back to top button