• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत की बहन प्रियंका, डॉ तरुण के खिलाफ रिया ने दर्ज की FIR, CBI करेगी केस की जांच

Desk by Desk
08/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
Rhea Files FIR Against Priyanka

रिया ने दर्ज कराई एफआईआर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई| सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराकर राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और दिल्ली के एक डॉक्टर पर जालसाजी तथा दवाओं का ‘फर्जी नुस्खा तैयार करने का आरोप लगाया है।

रिया ने सोमवार को बांद्रा थाने दर्ज कराई अपनी शिकायत में प्रियंका सिंह और दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्यरत डॉ तरुण कुमार के खिलाफ जालसाजी के लिए भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों, नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ (एनडीपीएस) कानून एवं दूरचिकित्सा पद्धति के दिशानिर्देशों के तहत मामला दर्ज कराया है।

तीसरे दिन आज फिर पूछताछ के लिए NCB दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता और डीसीपी एन अंबिका ने कहा, ‘रिया चक्रवर्ती की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार, बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को जांच के लिए विधिवत स्थानांतरित कर दिया गया है।’ बता दें कि 19 अगस्त के अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, ‘सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले संबंधित यदि कोई अन्य मामला भी दर्ज है तो उसकी जांच भी सीबीआई ही करेगी।’

सोमवार को सुशांत सिंह केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में तीन लोगों का जिक्र कर छह पन्नों की एक शिकायत दर्ज कराई। रिया (28) ने अपनी शिकायत में कहा कि सुशांत को बाइपोलर डिसऑर्डर होने का पता चला था और उनका अनेक अन्य मानसिक सेहत संबंधी समस्याओं के लिए इलाज चल रहा था। उन्होंने शिकायत में कहा कि राजपूत सही से इलाज नहीं करा रहे थे और अकसर दवाएं लेना बंद कर देते थे।

रिया ने कहा, ‘हालांकि वह (राजपूत) मुझसे सहमत नहीं हुए और कहा कि केवल वो ही दवाएं लेंगे जो उनकी बहन कह रही हैं।’उन्होंने कहा कि उसी दिन राजपूत ने रिया से उनके घर से जाने को कहा कि क्योंकि उनकी बहन मीतू सिंह कुछ दिन के लिए रुकने आ रही थीं।

राम मंदिर की नींव की खुदाई आज से शुरू, मशीनें पहुंची अयोध्या

शिकायत के मुताबिक, ‘यह बात सामने आ गयी है कि राजपूत ने आठ जून को अपनी बहन प्रियंका से कहा था कि वह उक्त दवाएं बिना डॉक्टर के परामर्श पत्र के नहीं ले पाएंगे। उसी दिन उनकी बहन प्रियंका ने उन्हें दिल्ली के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्यरत डॉ तरुण कुमार के हस्ताक्षर वाला नुस्खा भेज दिया।’

रिया ने अपनी शिकायत में कहा, ‘प्रथम दृष्टया प्रिसक्रिप्शन जाली लगता है। डॉक्टर ने जो दवाएं सुझाईं, उन्हें रोगी के साथ बातचीत के बिना डिजिटल तरीके से नहीं सुझाया जा सकता।’ उन्होंने कहा, ‘राजपूत की मौत यह प्रिसक्रिप्शन मिलने के कुछ दिन बाद हो गयी थी जिसमें उन्हें उनकी बहन प्रियंका और डॉक्टर तरुण कुमार के कहने पर गैरकानूनी तरीके से मन:प्रभावी पदार्थ का परामर्श दिया गया।’

Tags: cbiDr Tarun KumarRhea ChakrabortyRhea Files FIR Against PriyankaSupreme CourtSushant Singh Rajputsushant singh rajput deathSushant Singh Rajput Death Caseप्रियंकाबांद्रा पुलिस स्टेशनरिया चक्रवर्तीरिया ने दर्ज कराई एफआईआर"सीबीआईसुप्रीम कोर्टसुशांत सिंह राजपूत
Previous Post

तीसरे दिन आज फिर पूछताछ के लिए NCB दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती

Next Post

राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, कहा- सरकारी कंपनी बेचो मुहिम चला रहे हैं

Desk

Desk

Related Posts

De Tan
Main Slider

फेस पैक से पाएं खूबसूरत चेहरा

14/06/2026
Puja Ghar
Main Slider

पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

14/06/2026
Asthma
Main Slider

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

14/06/2026
Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
CM Yogi inaugurated 39 development projects
Main Slider

डबल इंजन की सरकार के साथ चलिए आजमगढ़ को हम सुरक्षित और समृद्ध बनायेंगे : मुख्यमंत्री योगी

13/06/2026
Next Post
राहुल गांधी

राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, कहा- सरकारी कंपनी बेचो मुहिम चला रहे हैं

यह भी पढ़ें

करन जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को अपनी नई फिल्म के लिए साइन किया

27/08/2021
'Satyamev Jayate 2'

‘सत्यमेव जयते 2’ की रिलीज डेट एक बार फिर टली

27/04/2021
Makeup

कामकाजी महिलाएं अपनाएं ये मेकअप टिप्स, लाइफ हो जाएगी आसान

14/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version