• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सड़क हादसा: ट्रक-जीप की टक्कर में दो लोगों की मौत, ट्रक चालक फरार

Writer D by Writer D
03/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, हमीरपुर
0
Road Accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और जीप की आमने-सामने की टक्कर में जीप सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे नगर कोतवाली क्षेत्र में यमुना पुल के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र के भौनिहा गांव का संजय सिंह (25) अपने पिता जगत सिंह (50) को इलाज के लिए किराए की बोलेरो जीप से कानपुर ले जा रहा था, तभी यमुना पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जीप की भिड़ंत हो गयी।

कर्नाटक के कृषि मंत्री ने किसानों का अपमान करते हुए कहा- कायर हैं आत्महत्या करने वाले किसान

हादसे में जगत सिंह (50) और जीप चालक शिवपूजन (30) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि जगत सिंह का बेटा संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर के अस्पताल में भेजा गया है।

वहीं, नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक और उसका सहायक दुर्घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर भाग गए हैं। ट्रक और दुर्घटग्रस्त जीप को कब्जे में ले लिया गया है और शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।

Tags: crime newscrime news in hindilatest news of uttar pradesh in hindilatest UP newslatest up news in hindiup news
Previous Post

एयरटेल मनी ट्रांसफर सेंटर में लूटपाट के सात आरोपी गिरफ्तार, तीन तमंचे बरामद

Next Post

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरायी मोटरसाइकिल, एक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरायी मोटरसाइकिल, एक की मौत

यह भी पढ़ें

Blush

स्किनटोन के हिसाब से ऐसे चुनें ब्लश शेड्स, निखर उठेगा चेहरा

13/04/2025
Sidharth shehnaaz gill nikki

सिद्धार्थ निक्की की बॉन्डिंग पर बोले अली गोनी – दुनिया जानती है कि शहनाज सिद्धार्थ को प्यार करती है

08/10/2020

ड्राई फ्रूट्स खरीदते समय इन बातों को खासकर रखें ध्यान में

13/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version