• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड निवेशक सम्मेलन: दिल्ली में 14 व 15 सितंबर को होगी एंबेसडर मीट

Writer D by Writer D
14/08/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। वैश्विक निवेशक सम्मेलन (Uttarakhand Investors Summit) के लिए रोड शो का शेड्यूल तैयार हो गया है। 14 व 15 सितंबर को दिल्ली में कर्टन रेजर और एंबेसडर मीट से रोड शो का आगाज होगा। इसके अलावा अमेरिका, दुबई और सिंगापुर में भी रोड शो के माध्यम से निवेशकों से वार्ता कर उन्हें उत्तराखंड में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार ने इंवेस्टर्स समिट के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) को इंडस्ट्री पार्टनर बनाया है।

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) के लिए मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु (SS Sandhu) की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंजूरी दे दी है। आठ व नौ दिसंबर को एफआरआई देहरादून में इंवेस्टर्स समिट का मुख्य कार्यक्रम होगा। हालांकि सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय अभी तय नहीं हुआ है। जिससे मुख्य कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया जा सकता है।

सीएम धामी ने ली हाई लेवल मीटिंग, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

समिट (Uttarakhand Investors Summit) से पहले होने वाले रोड शो का शेड़्यूल तय किया गया। चार सितंबर को पर्यटन विभाग की ओर से दिल्ली में रोड शो होगा। नौ अक्तूबर को उद्योग मुंबई, 12 अक्तूबर को आवास विभाग चंडीगढ़, 17 अक्तूबर को आईटी विभाग बंगलुरु, 26 अक्तूबर को स्वास्थ्य विभाग चेन्नई, 31 अक्तूबर को उद्योग विभाग अहमदाबाद, तीन नवंबर को उद्योग विभाग हैदराबाद में रोड शो होगा।

इसके अलावा अमेरिका, दुबई और सिंगापुर में भी रोड शो किए जाएंगे। इसकी तिथि तय होनी बाकी है। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जल्द ही इंडस्ट्री पार्टनर सीआईआई के प्रतिनिधियों की बैठक मुख्य सचिव के साथ होगी।

Tags: National newsUttarakhand Investors SummitUttarakhand News
Previous Post

महर्षि भारद्वाज के आश्रम का होगा कायाकल्प, योगी सरकार की तैयारी पूरी

Next Post

अमौसी एयरपोर्ट पर 99 लाख कीमत का सोना जब्त, कस्टम विभाग भी रह गया दंग

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yuva yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

02/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव

02/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

02/04/2026
CM Dhami
राजनीति

केदारनाथ रावल से मिले मुख्यमंत्री धामी, यात्रा तैयारियों पर हुई अहम चर्चा

02/04/2026
CM Nayab Singh Saini met the PM Modi
राजनीति

CM नायब सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

02/04/2026
Next Post
Gold

अमौसी एयरपोर्ट पर 99 लाख कीमत का सोना जब्त, कस्टम विभाग भी रह गया दंग

यह भी पढ़ें

ak sharma

एके शर्मा ने काली नदी पर नवनिर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण

11/06/2022
ajit doval

अजीत डोभाल के घर में घुसने की कोशिश, युवक बोला- रिमोट से चल रहा हूं

16/02/2022
kasganj case

कासगंज सिपाही हत्याकांड: दो और गिरफ्तार, मुख्यारोपी मोती की तलाश जारी

16/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version