• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अजीत डोभाल के घर में घुसने की कोशिश, युवक बोला- रिमोट से चल रहा हूं

Writer D by Writer D
16/02/2022
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
ajit doval

ajit doval

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) के घर में एक संदिग्ध घुसने की कोशिश कर रहा था। सिक्योरिटी ने इस संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसके शरीर में चिप लगी है, उसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है। जांच में पता चला है कि वह कर्नाटक का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े जाने के बाद शख्स कुछ बड़बड़ा भी रहा था। वह कह रहा था कि उसकी बॉडी में किसी ने चिप लगा दिया है और उसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, जांच में उसकी बॉडी से कोई चिप नहीं मिला है।

हिरासत में लिया गया शख्स कर्नाटक के बेंगलुरु का रहने वाला है। उसका नाम शांतनु रेड्डी बताया गया है। वह नोएडा से रेड कलर की SUV कार किराए पर लेकर डोभाल के घर पहुंचा था। कार को अंदर घुसाने की कोशिश के दौरान ही रेड्डी को पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस यह जानना चाहती है कि वहां आने के पीछे रेड्डी का मकसद क्या था।

एनएसए अजीत डोभाल पर बढ़ा आतंकी खतरा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

NSA अजीत डोभाल (Ajit Doval) की सुरक्षा CISF करती है। उनको गृह मंत्रालय की तरफ से Z+ कैटेगिरी की सुरक्षा मिली हुई है।

आतंकियों के निशाने पर रहते हैं भारत के ‘जेम्स बॉन्ड’

भारत के जेम्स बॉन्ड कहे जाने वाले अजीत डोभाल (Ajit Doval) पाकिस्तान और चीन की आंखों की किरकिरी बने रहते हैं। डोभाल कई आतंकी संगठनों के निशाने पर भी हैं। पिछले साल फरवरी में जैश के आतंकी के पास से डोभाल के दफ्तर के रेकी का वीडियो मिला था। इस वीडियो को आतंकी ने पाकिस्तानी हैंडलर को भेजा था। इसके बाद डोभाल की सुरक्षा को और ज्यादा बढ़ा दिया गया था।

NSA अजीत डोभाल का ये प्लान आतंकी साजिशों को देगा मुंहतोड़ जवाब, हाई लेवल मीटिंग में फैसला

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जन्मे अजीत डोभाल (Ajit Doval) केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। 1972 में वह भारत की खुफिया एजेंसी आईबी से जुड़े थे। खुफिया एजेंट बनकर डोभाल ने कई कारनामों को अंजाम दिया है। कहा जाता है कि वह जासूस बनकर करीब सात साल तक पाकिस्तान में भी रहे थे। ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ , ‘ऑपरेशन ब्लू थंडर’ में भी उनकी भूमिका अहम थी। वहीं 1999 में जब विमान हाईजैक हुआ था, तब उनको सरकार की तरफ से मुख्य वार्ताकार बनाया गया था।

370 और राम मंदिर मामले में जेम्स बॉन्ड बन कर उभरे एनएसए अजीत डोभाल

14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से बदला लेने का प्लान बनाने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनएसए अजीत डोभाल को ही दी थी। इसके बाद 26 फरवरी, 2019 को रात के तकरीबन तीन बजे भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) को पार करके बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था।

अजीत डोभाल 1972 में भारत की खुफिया एजेंसी IB से जुड़े थे। उनके बारे में मशहूर है कि वे 7 साल तक पाकिस्तान में रहकर जासूसी कर चुके हैं।

Tags: Ajit Dovaldelhi newsNational newsNSA Ajit Doval
Previous Post

अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है जनता : शिवपाल यादव

Next Post

बप्पी लहरी को देखकर राजकुमार ने मारा था ताना, कहा- बस एक मंगलसूत्र….

Writer D

Writer D

Related Posts

DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Next Post
bappi lahiri

बप्पी लहरी को देखकर राजकुमार ने मारा था ताना, कहा- बस एक मंगलसूत्र....

यह भी पढ़ें

Volleyball Championship

काशी में कल होगा वॉलीबॉल ‘महाकुंभ’ का उद्घाटन, प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअली उद्घाटन

03/01/2026
facts about vegetarian

शाकाहार को लेकर अगर आपके मन में भी हैं ये गलतफहमियां

09/06/2021
The shooting schedule of Vishal's upcoming film completely changed, know the reason

विशाल की आगमी फिल्म का शूटिंग शेड्यूल पूरी तरह बदला, जानिए वजह

15/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version