Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रोजर पेनरोज, रेनहर्ड गेंजेल और एंड्रिया घेज को संयुक्त रूप से मिलेगा फिजिक्स का नोबेल

फिजिक्स का नोबेल Nobel of Physics

फिजिक्स का नोबेल

नई दिल्ली। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने साल 2020 में फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) के क्षेत्र में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार  विजेताओं का एलान मंगलवार को किया है। इस साल फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार रोजन पेनरोज, रेनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया घेज को दिया गया है। इस  पुरस्कार राशि में से आधा हिस्सा पेनरोज को दिया जाएगा और बाकी आधे में से आधी-आधी राशि रेनहार्ड और एंड्रिया को मिलेगी।

बता दें कि रोजर पेनरोज को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार इस खोज के लिए दिया गया है कि ब्लैक होल का गठन सापेक्षता के सामान्य सिद्धांत का एक मजबूत पूर्वानुमान है। वहीं, रेनहर्ड गेंजेस और एंड्रिया घेज को यह पुरस्कार हमारी आकाशगंगा के केंद्र में एक सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज के लिए दिया गया है।

बिहार चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, पार्टी के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह एलजेपी में शामिल

हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए चिकित्सा का नोबेल

इससे पहले सोमवार को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल विजेता का एलान किया गया था। यह पुरस्कार हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज करने वाले हार्वी जे ऑल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को दिया जाएगा। नोबेल विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है जो  चिकित्सा के अलावा शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है।

विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार नोबेल फिजिक्स के अलावा चिकित्सा, शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में हर साल दिया जाता है। इसे डायनामाइट का आविष्कार करने वाले स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में शुरू किया गया था। पुरस्कार के विजेता को प्रशस्ति पत्र के साथ करीब 10 लाख डॉलर की राशि प्रदान की जाती है।

 

Exit mobile version