• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किडनी देते वक्त बेटे क्यों भाग गए… रोहिणी ने तेजस्वी पर फिर बोला हमला

Writer D by Writer D
18/11/2025
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rohini Acharya

Rohini Acharya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने एक और वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि बेटों ने लालू यादव को किडनी क्यों नहीं दी। इसके साथ ही उन्होंने और भी बहुत कुछ लिखा है। रोहिणी ने लिखा किडनी देने के वक्त बेटे भाग गए। शादीशुदा बहन से किडनी क्यों ली?

तेजस्वी और संजय यादव पर हमला बोलते हुए रोहिणी (Rohini Acharya) ने ट्वीट करते हुए कहा कि जो लोग लालू जी के नाम कुछ करना चाहते हैं तो ऐसे लोगों को झूठी हमदर्दी जताना छोड़ कर हॉस्पिटल्स में अपनी अंतिम सांसें गिन रहे उन लाखों करोड़ों गरीब लोगों, जिन्हें किडनी की जरूरत है, उसको अपनी किडनी देने के लिए आगे आना चाहिए और लालू जी के नाम पर अपनी किडनी दान करनी चाहिए।

शादीशुदा बहन से किडनी क्यों ली?

रोहिणी ने कहा कि किडनी देते वक्त बेटे क्यों भाग गए। शादीशुदा बहन से किडनी क्यों ली? पिता को किडनी देने वाली शादीशुदा बेटी को गलत बताने वाले हिम्मत जुटा कर उस बेटी से खुले मंच पर खुली बहस करें। जरूरतमंदों को किडनी देने के महादान की शुरुआत पहले वो करें, जो बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं फिर हरियाणवी महापुरुष करे। चाटुकार पत्रकार करें और हरियाणवी के भक्त ट्रोलर्स करें, जो मुझे गाली देते नहीं थकते। उन्होंने कहा कि एक बोतल खून देने के नाम पर जिनका खून सूख जाता है, वो किडनी देने पर उपदेश देते हैं?

15 नवंबर को किया पॉलिटिक्स छोड़ने का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आए थे। इसके ठीक एक दिन बाद यानी 15 नवंबर को रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने सोशल मीडिया एक्स पर राजनीति छोड़ने का ऐलान किया था। इसके साथ परिवार से नाता तोड़ने की भी बात कही थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कि वह पॉलिटिक्स छोड़ रही हैं और परिवार को भी छोड़ रही हैं। इस दौरान उन्होंने संजय यादव के साथ रमीज नाम के एक शख्स का नाम लिया था।

रोहिणी (Rohini Acharya) पर उठाया गया चप्पल!

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया, गंदी गालियां दी गई, मारने के लिए चप्पल उठाया गया, मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी। मुझे अनाथ बना दिया गया।

Tags: Rohini Acharya
Previous Post

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

Next Post

लॉरेंस बिश्नोई को बड़ा झटका! अमेरिका ने भाई अनमोल को किया डिपोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
Next Post
Anmol Bishnoi

लॉरेंस बिश्नोई को बड़ा झटका! अमेरिका ने भाई अनमोल को किया डिपोर्ट

यह भी पढ़ें

Justin Trudeau

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा, आलोचनाओं के बीच लिया फैसला

06/01/2025

Dilip Kumar’s 98th Birthday: सायरा बानो ने कही ये बात

11/12/2020
shivpal-azam khan

आजम खान से मिले शिवपाल, राजनीति गलियारे में हलचल तेज

28/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version