• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण की तैयारी, इस खास ड्रेस में दिखेगी UP पुलिस

Writer D by Writer D
20/11/2025
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ayodhya Police

Ayodhya Police

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या में होने वाली ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। 25 नवंबर को इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेता और संत-महंत शामिल होंगे। कार्यक्रम में यूपी पुलिस खाकी ड्रेस में नहीं, बल्कि सूट-बूट में नजर आएगी। राम मंदिर (Ram Mandir) परिसर में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों (Police) की विशेष ट्रेनिंग भी दी जा रही है, जो कि कार्यक्रम में मुस्तैदी से सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राम जन्मभूमि परिसर में ध्वजारोहण की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री राम जन्मभूमि परिसर में करीब 2 घंटे तक मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन को लेकर जिला प्रशासन और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से गई तमाम तैयारियों का जायजा लिया।

पुलिसकर्मियों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

इस बैठक में जिला प्रशासन और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अयोध्या पुलिस ने अब इसको लेकर एक विशेष तैयारी शुरू कर दी है। यूपी पुलिस (UP Police)के करीब 500 से अधिक जवानों को विशेष ट्रेनिंग राम जन्मभूमि परिसर में दी जा रही है। इनको विशेष तरीके से ट्रेंड किया जा रहा। ध्वजारोहण के दौरान राम जन्मभूमि परिसर में देश के विशिष्ट तथा अति विशिष्ट अतिथियों का एक स्थान पर जमावड़ा होगा।

इस दौरान मेहमानों को बेहतर सुरक्षा का वातावरण महसूस हो, इसको लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, और कांस्टेबल के साथ-साथ महिला पुलिस की तैनाती की जाएगी। इन पुलिस कर्मियों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। सभी पुलिस कर्मी वेल ट्रेंड और सूट बूट में नजर आएंगे। राम जन्मभूमि परिसर के एसपी सुरक्षा बलरामा चारी दुबे और एएसपी देवेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में इन सभी सुरक्षा कर्मियों का प्रशिक्षण राम जन्मभूमि परिसर में चल रहा है।

भौगोलिक स्थिति से कराया जा रहा अवगत

इन सभी सुरक्षा कर्मियों को राम जन्मभूमि परिसर के भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। इसके साथ ही आपातकाल की स्थिति पर किस तरह से निपटना है, उसकी भी ट्रेनिंग दी जा रही है। सभी पुलिस कर्मियों को राम जन्मभूमि परिसर के हर हिस्से में विजिट कराया गया है। राम जन्मभूमि के एसपी सुरक्षा बलरामा चारी दुबे ने बताया कि 25 नवंबर को ध्वजारोहण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए आईजी और एसएसपी साहब के द्वारा पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए हम लोगों निर्देश दिए गए थे।

प्रथम चरण में हम लोगों ने पुलिस कर्मियों को लाइन में बैठाकर और राम मंदिर के आस पास जहां पर पर उनकी ड्यूटी लगेगी वहां पर किस तरह के ड्यूटी उनको करनी है, उसके बारे में ब्रीफ किया है। रिहर्सल किया गया है, उनका ड्रेस कोड अलग है, ताकि वह अलग दिखे।

Tags: ram mandir
Previous Post

अनिल अंबानी की कम नहीं हो रही मुश्किलें, अब जब्त की गई 1400 करोड़ की संपत्ति

Next Post

Apple ने किए 2025 App Awards घोषित, इन ऐप्स ने मारी बाज़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post
Apple announces 2025 App Awards

Apple ने किए 2025 App Awards घोषित, इन ऐप्स ने मारी बाज़ी

यह भी पढ़ें

Petrol price

पेट्रोल और डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

01/11/2020
Hashish

STF ने तीन महिलाओं समेत सात मादक तस्करों को दबोचा, डेढ़ करोड़ की चरस बरामद

28/12/2020
azam khan

आजम खान को इस मामले में हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, आपराधिक केस की कार्यवाही पर रोक बढ़ी

12/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version