• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक्टिंग स्टूडियो में बंधक बनाए 17 बच्चे, आरोपी रोहित आर्या एनकाउंटर में ढेर

Writer D by Writer D
30/10/2025
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Rohit Arya, who held children hostage, was killed in an encounter.

Rohit Arya, who held children hostage, was killed in an encounter.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई के पवई इलाके में एक एक्टिंग स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाए जाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय मीडिया और पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनास्थल आरए (RA) स्टूडियो की पहली मंजिल पर स्थित ऑडिशन रूम था, जहाँ हाल के दिनों में बच्चों के ऑडिशन चल रहे हैं।

घटना गुरुवार सुबह की है। पवई के आर ए स्टूडियो में एक्टिंग क्लास और ऑडिशन के लिए करीब 100 बच्चे पहुंचे थे। रोहित आर्या (Rohit Arya) , जो खुद को यूट्यूबर और कास्टिंग डायरेक्टर बताता था, पिछले कुछ दिनों से बच्चों का ऑडिशन ले रहा था। लेकिन अचानक उसने 80 बच्चों को वापस भेज दिया और 17 बच्चों, 1 बुजुर्ग और 1 शख्स को स्टूडियो के अंदर ही बंधक बना लिया।

जब आसपास के लोगों ने देखा कि बच्चे शीशे से झांककर मदद मांग रहे हैं, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में स्थानीय पुलिस, ATS और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेर लिया। रोहित (Rohit Arya) अंदर से लगातार धमकी दे रहा था कि अगर किसी ने जबरदस्ती की तो वह खतरनाक कदम उठा लेगा।

पुलिस जांच में पता चला कि रोहित(Rohit Arya) ने बच्चों को ऑडिशन के बहाने बुलाकर किडनैप किया था। वह पिछले 4-5 दिनों से स्टूडियो में रह रहा था और बच्चों को एक नई फिल्म में काम दिलाने का झांसा दे रहा था।

पुलिस ऑपरेशन के बीच ही रोहित (Rohit Arya) का एक वीडियो संदेश सामने आया। इस वीडियो में उसने कहा कि यह सब उसने एक सोची-समझी योजना के तहत किया है। उसने बताया कि उसकी कोई पैसे से जुड़ी मांग नहीं है, बल्कि उसकी मांगें नैतिकता से जुड़ी हैं। उसने खुद को आतंकवादी मानने से इंकार किया और कहा कि वह सिर्फ “सवाल पूछना और जवाब पाना चाहता है”।

मुख्य दरवाजे से जाना खतरे भरा था, इसलिए पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन प्लान बनाया। एक टीम ने बाथरूम के रास्ते अंदर घुसने की योजना बनाई ताकि रोहित को बिना भनक लगे काबू में किया जा सके। करीब दो घंटे चले इस साइलेंट ऑपरेशन में पुलिस ने सभी 17 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस के अनुसार, रोहित (Rohit Arya) के पास से एक एयरगन, कुछ केमिकल पदार्थ बरामद हुआ है। फॉरेंसिक टीम इन सामग्रियों की जांच कर रही है कि कहीं यह किसी खतरनाक पदार्थ का हिस्सा तो नहीं।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित और स्वस्थ हैं, उन्हें मेडिकल चेकअप के बाद काउंसलिंग के लिए भेजा गया है।

Tags: Rohit Arya
Previous Post

गोपाष्टमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने की गौ पूजा, प्रदेश की समृद्धि के लिए मांगी कामना

Next Post

ममता कुलकर्णी ने दाऊद इब्राहिम को लेकर कह दी ये बड़ी बात, मचा गया बवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Mamta Kulkarni-Dawood Ibrahim

ममता कुलकर्णी ने दाऊद इब्राहिम को लेकर कह दी ये बड़ी बात, मचा गया बवाल

यह भी पढ़ें

Income Tax return

पीपीएफ और 5 साल की सावधि जमा में निवेश पर कर सकते हैं टैक्स छूट का दावा

04/10/2020

दिनेश कार्तिक बने पिता, वाइफ दीपिका संग शेयर की फोटो

29/10/2021
Arif

मिल गया आरिफ़ का लापता दोस्त ‘सारस’, अखिलेश ने दी आंदोलन की चेतावनी

23/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version