• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोहित शर्मा ने बहस पर लगाई ब्रेक, बताया वर्ल्डकप में कौन करेगा ओपनिंग

Writer D by Writer D
18/09/2022
in खेल
0
Rohit Sharma

Rohit Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्डकप शुरू होने में अभी एक महीने का वक्त है और ओपनिंग को लेकर बहस छिड़ी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 सितंबर से शुरू हो रही टी-20 सीरीज़ से पहले कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। रोहित शर्मा ने यहां ओपनिंग को लेकर चल रही बहस को पूरी तरह खत्म किया और कहा कि टी-20 वर्ल्डकप में केएल राहुल ही भारत के लिए ओपनिंग करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि विराट कोहली बतौर ओपनर हमारे सामने एक ऑप्शन हैं, वह हमारे लिए थर्ड ओपनर होंगे। लेकिन टी-20 वर्ल्डकप में केएल राहुल ही हमारे लिए ओपनिंग करेंगे, कई बार उनकी परफॉर्मेंस पर लोगों का ध्यान नहीं जाता है। लेकिन वह हमारे लिए एक काफी अहम प्लेयर हैं।

आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्डकप से पहले लगातार यह चर्चा चल रही थी कि रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को ओपनिंग करनी चाहिए। केएल राहुल के स्ट्राइक रेट पर पिछले कुछ वक्त में सवाल उठे हैं, ऐसे में एक नए कॉम्बिनेशन के साथ टीम को उतरना चाहिए।

राहुल ही ओपनर लेकिन…

विराट कोहली ने बतौर ओपनर अच्छा प्रदर्शन भी किया है, हाल ही में एशिया कप में वह जब अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे तो उन्होंने नाबाद 122 रनों की पारी खेली थी। विराट कोहली के शतकों का तीन साल का सूखा भी बतौर ओपनर ही खत्म हुआ और उन्होंने अपने करियर की 71वीं इंटरनेशनल सेंचुरी जड़ी।

रोहित के बयान से साफ है कि टी-20 वर्ल्डकप में उनके साथ केएल राहुल ही ओपनिंग करेंगे, लेकिन जरूरत पड़ने पर विराट कोहली को भी ओपनिंग पर उतारा जा सकता है। क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि हमारे पास तीसरा ओपनर नहीं है, ऐसे में विराट कोहली के पास वो अनुभव है तो वह खुद एक च्वाइस बन जाते हैं।

मोहम्मद शमी को कोविड ने किया क्लीन बोल्ड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला से बाहर

टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी – मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

Tags: cricket newsRohit SharmaT-20 World cup
Previous Post

आलिया भट्ट को रणबीर कपूर पर आया बेइंतहा प्यार, रोमांटिक तस्वीर के साथ लिखा ये

Next Post

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से उड़ी छत, संचालक घायलों समेत फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Shikhar Dhawan
Main Slider

शिखर धवन बने दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर

10/02/2026
India won the Under-19 World Cup for the sixth time.
Main Slider

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा इंग्लैंड का सपना… भारत छठी बार बना चैंपियन

06/02/2026
Flying Fairy PT Usha's husband passes away
Main Slider

उड़नपरी पीटी उषा के पति का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

30/01/2026
Virat Kohli and Kuldeep Yadav visited Mahakal temple.
खेल

कोहली ने किए महाकाल के दर्शन, कुलदीप के साथ भस्म आरती में हुए शामिल

17/01/2026
Gautam Gambhir
खेल

बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे गौतम गंभीर, भस्म आरती में हुए शामिल

16/01/2026
Next Post
Explosion

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से उड़ी छत, संचालक घायलों समेत फरार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर सीएम योगी ने की लोकमंगल की कामना

14/01/2025

लोकदल के इशारों पर बिगाड़ा जा रहा प्रदेश का माहौल : संजीव बालियान

23/02/2021

आज बनाएं ये स्पेशल मेवा खीर, मेहमान उंगलियाँ चाटते रह जाएंगे

24/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version