Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

द बिग पिक्चर में नजर आएंगे Rohit Shetty, होगा धमाल

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के डेब्यू शो द बिग पिक्चर के दिवाली स्पेशल एपिसोड में धमाल होने वाला है। शो में फिल्म सूर्यवंशी की स्टारकास्ट मेहमान बनकर पहुंचेगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कैमियो किया है। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें डायरेक्टर रोहित शेट्टी रणवीर सिंह को धमकाते दिखे। जानें क्या है पूरा जानें वजह।

अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म का ट्रेलर रिलीज, दिखा एक्शन

प्रोमो में रोहित शेट्टी को एक सवाल का जवाब नहीं आ रहा है। वो काफी नर्वस दिख रहे हैं। रोहित कहते हैं, अगर उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया तो काफी बेइज्जती हो जाएगी। फिर डायरेक्टर की फिरकी लेते हुए रणवीर सिंह बोले-हां मैं मानता हूं बेइज्जती हो जाएगी। आपको देना पड़ेगा सवाल का सही जवाब। रोहित शेट्टी रणवीर को कहते हैं वो उनपर प्रेशर डाल रहे हैं। डायरेक्टर ने रणवीर सिंह से कहा कि वो सही जवाब देने में उनकी मदद करेंगे? जिससे रणवीर साफ इंकार करते हैं।

रणवीर ने कहा कि उन्हें मदद करने की अनुमति नहीं है। तभी रोहित शेट्टी मजाक में कहते हैं कि अभी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। हाथों से रोहित शेट्टी रोल पर कैंची चलाने का इशारा करते हैं। प्रोमो में रणवीर सिंह डायरेक्टर को ऐसा करने से मना करते हैं। सेट पर रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की मस्ती मजाक देख ऑडियंस की हंसी थमने का नाम नहीं लेती है।

Exit mobile version