• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

RPF दरोगा ने कुकर को मारी लात, खौलती दाल गिरने से दो मासूम हुए घायल

Writer D by Writer D
18/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
RPF police

RPF inspector kicked the cooker

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर RPF के एक दरोगा की संवेदनहीनता से दो बच्चों की जान पर बन आई। चारबाग रेलवे स्टेशन के फुटपाथ पर रहने वाले मजदूरों को हटाने पहुंची टीम के दरोगा मोहित ने चूल्हे पर कुकर में पक रही दाल को लात मारकर फेंक दिया। खौलती हुई दाल मजदूर के दो मासूम बच्चों पर जा गिरी और वह तड़पने लगे। मामला बिगड़ता देख मासूमों को तड़पता छोड़ रेलवे पुलिस का दस्ता आगे बढ़ गया। बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दरअसल, चारबाग स्टेशन पर शनिवार को RPF अतिक्रमण हटाने निकली थी। यहीं, VIP शौचालय के पास कई साल से पॉलीथिन डालकर रह रहे मजदूरों हटाने के लिए दस्ता पहुंचा तो महिलाएं चूल्हों पर खाना पकाती मिलीं। रेलवे पुलिस ने उन्हें खाना पकाने तक की मोहलत दिए बिना हटने को बोला। डरे सहमे मजदूर अपना सामान समेट ही रहे थे कि RPF कर्मी आक्रोशित हो गए।

मनी लॉन्ड्रिंग केस: महाराष्‍ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के गांव में अब ED की छापेमारी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मजदूर राजेश के दो मासूम बच्चे भूखे थे। उन्हें खिलाने के लिए उसकी पत्नी रेखा चावल बनाकर कुकर में दाल पका रही थी। उसने दाल पकने तक पुलिस वालों से रुकने की गुजारिश की। इतने में दरोगा मोहित आग बबूला हो गया और चूल्हे पर इतनी तेज लात मारी कि कुकर दूर जाकर गिरा और उसमें से खौलती हुई दाल भूख से बिलख रहे दोनों मासूमों के ऊपर पड़ी। इससे दोनों बुरी तरह झुलसकर छटपटाने लगे। बच्चों की हालत देख बाकी पुलिस वालों ने वहां से दरोगा को खिसकने का इशारा कर दिया।

अब इस पूरे प्रकरण पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। RPF इंस्पेक्टर मुकेश का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान कोई चीज लगने से दाल गिर गई थी। बच्चों का इलाज करा दिया गया है।

Tags: Charbagh stationcrime newsLucknow NewsLucknow News in Hindiup news
Previous Post

मनी लॉन्ड्रिंग केस: महाराष्‍ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के गांव में अब ED की छापेमारी

Next Post

मौसम ने बदला मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश का जारी हुआ अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

01/06/2026
CM Yogi reviewed the situation after visiting Maa Shakumbhari.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने सहारनपुर में मां शाकुम्भरी का दर्शन के बाद की समीक्षा

01/06/2026
Next Post
Heavy Rain

मौसम ने बदला मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश का जारी हुआ अलर्ट

यह भी पढ़ें

Microsoft Teams

Microsoft Teams डाउन, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान

21/07/2022
Parents

अब बुजुर्ग माता-पिता पर अत्याचार करने पड़ेगा भारी, संपत्ति से हो जाएंगे बेदखल

26/08/2023

धूप से बालों को बचाने के लिए इस्तेमाल करे ये नेचुरल चीजें

08/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version