• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्लॉक प्रमुख चुनाव नामांकन में बवाल, कहीं ईंट-पत्थर चले तो कहीं बरसी गोलियां

Writer D by Writer D
09/07/2021
in Main Slider, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बुलंदशहर, राजनीति, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, संत कबीरनगर, सीतापुर
0
voilence during block pramukh nomination

voilence during block pramukh nomination

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव नामांकन की तरह ही ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन में भी सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट , हंगामे और बवाल की स्थिति बनी रही है। उत्तर प्रदेश के  825 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन  हुआ लेकिन  प्रदेश के कई जिलों में भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कहीं ईंट और पत्थर चले तो कहीं पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठियां भांजनी  पड़ीं। भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं में  कई जगह हुई मारपीट में  अनेक लोग घायल  हो गए। लोगों ने सड़क पर जमकर हंगाम किया।  कई जगह तो पुलिस  लगभग तमाशबीन की भूमिका में नजर आई। कई जिलों में पुलिस से धक्का-मुक्की की भी खबर है। कन्नौज, इटावा, सीतापुर, लखीमपुर, बांदा, फर्रुखाबाद, जालौन, हमीरपुर, जौनपुर, उन्नाव आदि  जिलों में भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं में  जमकर मारपीट हो गई जिसमें कई लोग घायल हो गए। कन्नौज में गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीतापुर जिले के थाना कमलापुर इलाके में गुरुवार को कसमंडा ब्लॉक में नामांकन के दौरान जमकर बवाल हो गया। नामांकन करने जा रही भाजपा की बागी उम्मीदवार को रोकने को लेकर हुए बवाल के दौरान हथगोले चले और कई राउंड फायरिंग भी हुई। घटना के बाद भगदड़ मच गई। पुलिस ने लोगों पर लाठियां भांजी।  इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। जौनपुर mजिले के केराकत ब्लॉक प्रमुख के नामांकन को लेकर  हुई कहासुनी और विवाद के दौरान एक पक्ष के तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

इस जिले में ब्लाक प्रमुख के नामांकन में हुआ जमकर हंगामा, पूर्व मंत्री सहित कई घायल

जबकि, उन्नाव जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान नवाबगंज और असोहा में बवाल हो गया। नवाबगंज में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों ने निर्दलीय उम्मीदवार का पर्चा फाड़ दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां पटक कर समर्थकों को खदेड़ा। सूचना मिलने पर डीएम और एसपी भी पहुंचे। उन्होंने पर्चा फाड़ने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही। वहीं असोहा में सपा समर्थित प्रत्याशी को नामांकन कराने से रोका गया। जिस पर एमएलसी सुनील साजन समेत अन्य सपा पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और इसका विरोध जताया।

कन्नौज जिले के ब्लॉक तालग्राम में सपा और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकों में नामांकन करने को लेकर हुए विवाद के बाद पथराव हो गया। पुलिस ने लाठियां भांज कर लोगों को खदेड़ा।

फर्रुखाबाद में राजेपुर ब्लॉक प्रमुख के नामांकन करने आए भाजपा प्रत्याशी पल्लव सिंह सोमवंशी के काफिले को राजेपुर तिराहे पर बैरियर पर लगे पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। सबसे आगे विधायक सुशील शाक्य की गाड़ी निकाली गई। फिर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह की गाड़ी भी निकल गई थी। प्रत्याशी की गाड़ी रोके जाने की जानकारी पर पूर्व जिला अध्यक्ष वापस आए और बैरियर पर तैनात दरोगा से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए भिड़ गए। स्वयं बैरिकेडिंग हटा दी जिससे लगभग दो दर्जन गाड़ियां अंदर चली गईं। पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

अपहरण केस में फरार आरोपी ने खुलेआम किया ब्लॉक प्रमुख का नामांकन

इटावा  जिले के चकरनगर में ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान सपा प्रत्याशी सुनीता देवी के पति शिव किशोर यादव ने फायरिंग की  जिससे भाजपा प्रत्याशी राधा देवी के पति राकेश यादव घायल हो गए। मौके पर पहुंची   पुलिस से धक्का-मुक्की हुई।

चित्रकूट जिले के मानिकपुर ब्लॉक  में सपाइयों ने भाजपाइयों पर आरोप लगाया कि उनके प्रत्याशी और समर्थकों को नामांकन करने से रोका जा रहा है। बांदा के नरैनी ब्लॉक कार्यालय में नामांकन को आए सपा प्रत्याशी के समर्थकों को पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद वहां विवाद शुरू हो गया।  जालौन जिले के माधोगढ़ ब्लॉक में पुलिस से भाजपाइयों की झड़प हो गई। भाजपाइयों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

एटा जिले के मारहरा ब्लॉक में नामांकन के दौरान गुरुवार दोपहर को बवाल हो गया। नामांकन पत्र जमा करने आई समाजवादी पार्टी (सपा) से प्रत्याशी गुड्डी देवी के हाथों से नामांकन पत्र छीन लिया गया। पुलिस ने अराजक तत्वों को रोकने की कोशिश की तो पुलिस पर उन लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

ब्लॉक प्रमुख नामांकन में जमकर हुआ बवाल, सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई भिड़ंत

मैनपुरी जिले के विकास खंड जागीर में नामांकन के दौरान भाजपा और सपा समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। भाजपा समर्थकों ने सपा विधायक बृजेश कठेरिया की गाड़ी को घेर लिया। सपा नेता की एक गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया।

वहीं, बागपत जनपद में छपरौली ब्लॉक पद के लिए राष्ट्रीय लोकदल की उम्मीदवार अंशु ने नामांकन किया। पुलिस पर नामांकन करने से रोकने के प्रयास का आरोप लगाते हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और पुलिस से जमकर नोकझोंक की।

बिजनौर के धामपुर में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. कुसुम रघुवंशी और उनके समर्थकों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर के बाहर रोक लिया। निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम व समर्थकों के साथ मारपीट की गई। इस दौरान प्रत्याशी डॉ. कुसुम ने महिला समर्थकों के साथ बैंक में घुसकर जान बचाई। उनको काफी चोटेंआई हैं। इसके बाद पुलिस और क्षेत्राधिकारी ने सुरक्षा घेरे में लेकर उनका नामांकन कराया। वहीं अधिकारियों की मौजूदगी में एक युवक उनका नामांकन पत्र लेकर फरार हो गया।

आजमगढ़ जिले के पवई ब्लॉक पर भाजपाइयों ने जमकर तांडव मचाया। दो बजे तक सपा प्रत्याशी को नामांकन नहीं दाखिल करने दिया।  इस बीच भाजपा विधायक अरुणकांत यादव ने स्वयं लाठी से सपा प्रत्याशी को पीट दिया जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने लाठियां भांज कर भाजपाइयों को किसी तरह हटाया और सपा प्रत्याशी को अंदर पहुंचाया लेकिन प्रस्तावक के डर कर भाग जाने से दो बजे तक सपा प्रत्याशी का नामांकन नहीं हो सका था। झांसी के बड़ागांव और चिरगांव ब्लॉक में जमकर हंगामा हुआ। इन ब्लॉकों में सपा और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। हालात संभालने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। जबकि  बंगरा और गुरसराय ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन तय हुआ। यहां केवल भाजपा प्रत्याशियों ने ही पर्चे दाखिल किए जबकि, जिले के अन्य 6 ब्लॉकों में सपा और भाजपा आमने-सामने हैं।

संभल में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन प्रक्रिया कहीं शांतिपूर्ण तरीके से की गई तो कहीं नोंकझोंक भी हुई।

संतकबीर नगर के  बेलहर ब्लॉक में सपा के पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांत उर्फ पप्पू निषाद के साथ प्रमुख प्रत्याशी रिकेश्वर राय जैसे ही गेट पर पहुंचे वैसे ही भाजपा कार्यकतार्ओं से भिड़ंत हो गई। इसी बीच पुलिस ने भी लाठियां भांजी। जिसमें पूर्व मंत्री और प्रत्याशी रिकेश्वर राय को चोटें आईं। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। बड़ी मशक्कत के बाद प्रत्याशी रिकेश्वर राय पर्चा दाखिल करने अंदर जा पाए।

बहराइच के  बलहा ब्लॉक के प्रमुख प्रत्याशी के नामांकन में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।

फतेहपुर जिले में तेलियानी ब्लॉक के नामांकन में भाजपाइयों ने सपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र छीन लिया। प्रस्तावक और समर्थकों को  पीटा और सपाइयों की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

बस्ती के  दुबौलिया में  हंगामे और बवाल के बीच डीएम सौम्या अग्रवाल व एसपी आशीष श्रीवास्तव की उपस्थिति में  सपा नेता तालेवन यादव की पत्नी गीता देवी नामांकन कर पार्इं।

महराजगंज के  पनियरा में  भाजपा के उम्मीदवार वेद प्रकाश शुक्ला के खिलाफ अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया है। जिससे उनके निर्विरोध निर्वाचन के पुरजोर आसार हैं।

सहारनपुर के  गंगोह ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर सपा समर्थित प्रत्याशी बबली का नामांकन निरस्त होगया। इससे प्रत्याशी बबली मजिस्ट्रेट की कार के आगे लेट गई। वहीं सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन भी वहीं सड़क पर धरना देकर बैठ गए।

गाजियाबाद  में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को चार ब्लॉकों में नामांकन किया गया। राजपुर ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी रेनू त्यागी ने नामांकन किया। जबकि उनके सामने नरेंद्र यादव ने पर्चा भरा, लेकिन प्रस्तावक और अनुमोदकों के हस्ताक्षर न होने से नामांकन रद्द कर दिया गया। ऐसे में रेनू त्यागी का ब्लॉक प्रमुख बनने का रास्ता साफ हो गया है। भोजपुर ब्लॉक में भाजपा की सुचेता सिंह के सामने प्रियंका जाटव ने नामांकन किया। लोनी में भाजपा समर्थक वंदना व निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर रेनू कसाना ने पर्चा भरा है। मुरादनगर ब्लॉक में भी भाजपा प्रत्याशी राजीव त्यागी और निर्दलीय के रूप में साधना त्यागी ने नामांकन किया। बुलंदशहर में 16 सीटों पर नामांकन किए गए। पहासू ब्लॉक से दिवारानी सिंह, ऊंचागांव ब्लॉक से माया शर्मा, खुर्जा ब्लॉक से मोनिका, लखावटी ब्लॉक से ईश्वर मावी, अनूपशहर ब्लॉक से अतुल कुमार और डिबाई ब्लॉक से रेखा ने नामांकन किया है। यहां पर इनके विपक्ष में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। इस कारण इनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। यह सभी छह उम्मीदवार भाजपा समर्थित हैं। वहीं, बुलंदशहर, अरनिया, बीबीनगर, शिकारपुर में तीन-तीन नामांकन हुए। सिकंदराबाद, स्याना, दानपुर, जहांगीराबाद, गुलावठी और अगौता में दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। ऊंचागांव और दानपुर ब्लॉक पर विपक्षी प्रत्याशियों ने नामांकन करने से रोकने का आरोप लगाया है, जिसके चलते वह नामांकन नहीं कर पाए। अब दोनों प्रत्याशी मामले में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, शिकारपुर ब्लॉक में तीन नामांकन होने के बाद राज्यमंत्री अनिल शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर है। शिकारपुर में सपा औैर रालोद की संयुक्त प्रत्याशी मोनिका सिंह मैदान में हैं। हापुड़ जिले के चार ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुखों के लिए नामांकन हुआ। जिनमें से हापुड़, गढ़ और धौलाना ब्लॉक में भाजपा के तीन प्रत्याशियों के समक्ष किसी दूसरे प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। हापुड़ ब्लॉक से ममता, गढ़ से कृष्णा देवी और धौलाना से निशांत शिशौदिया का चुना जाना लगभग तय है। जबकि सिंभावली ब्लॉक से सपा की शिवानी यादव और भाजपा की चंचल रानी ने नामांकन किया।

रायबरेली में 18 ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए गुरुवार को गहमागहमी के बीच ब्लॉकों में नामांकन हुए। पूर्व मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ.मनोज कुमार पांडेय धरने पर भी बैठ गए। हरचंदपुर में विवाद बढ़ने पर पुलिस बुलानी पड़ी तो कई और ब्लॉकों में नामांकन रोकने के लिए प्रत्याशियों पर दबाव बनाया गया।

अयोध्या के पंचायत मया ब्लॉक में नामांकन के दौरान भाजपा व सपा कार्यकर्ता भिड़ गये।  उनमें जम कर लात-घूसे चले। पुलिस ने बल प्रयोग कर किसी तरह भीड़ किया तितर-बितर किया। उधर लखनऊ के माल ब्लॉक में भी नामांकन के दौरान बवाल  की खबर है।

अंबेडरकनगर में टांडा ब्लॉक में भाजपा कार्यकतार्ओं ने पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के हाथों से सुरजीत वर्मा का परचा छीन कर फाड़ दिया। पुलिस ने सबको खदेड़ दिया। उधर बहराइच के बलहा ब्लॉक में नामांकन के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए जिसमें कई चोटिल भी हो गए, पुलिस ने लाठियां भी भांजीं। यहीं के इकौना ब्लॉक में भी सपाइयों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया तो लाठीचार्ज किया गया।

Tags: block pramukh nominationjila panchayat adhyakshjila panchayat adhyaksh chunavPanchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newspanchayat election 2021santkabirnagar newsup newsup news in hindiUP Panchayat election
Previous Post

उत्तर प्रदेश के शहरों में वायु प्रदूषण रोकने के लिए लागू होगा गोरखपुर मॉडल

Next Post

पुलिस ने दबोचे छह शातिर चोर, कब्जे से बरामद हुए चोरी के वाहन

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
arrested

पुलिस ने दबोचे छह शातिर चोर, कब्जे से बरामद हुए चोरी के वाहन

यह भी पढ़ें

Israel-Gaza War

इजरायली हमलों से गाजा में मरने वालों की संख्या 22,400 से अधिक

05/01/2024
farmer protest

Farmer Protest: टिकैत के समर्थन में गाजीपुर बार्डर पर फिर से जुटने लगे किसान

29/01/2021
india china face off

एस जयशंकर और चीनी समकक्ष वांग यी के बीच आज मुलाकात की संभावना

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version