• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर मचा बवाल, एक्टर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Writer D by Writer D
26/07/2022
in Main Slider, मनोरंजन
0
Ranveer Singh

Ranveer Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के न्यूड फोटोशूट (Nude Photoshoot) पर बवाल हो गया है। न्यूड तस्वीरों को लेकर पहले ही लोगों की ट्रोलिंग झेल रहे रणवीर सिंह अब कानूनी पचड़े में भी फंसते दिख रहे हैं। न्यूड फोटोशूट कराने पर एक्टर के खिलाफ मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने FIR दर्ज की गई है। रणवीर की गिरफ्तारी की भी मांग की जा रही है। रणवीर पर ‘महिलाओं की भावनाएं आहत’ करने का आरोप है।

रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है। NGO चलाने वाले ललित श्याम ने रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उनका आरोप है रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें देखने के बाद महिलाओं के मन में लज्जा पैदा होगी। उनकी मांग है कि ट्विटर और इंस्टाग्राम से रणवीर की न्यूड तस्वीरें हटाई जाएं। सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को इस मामले में FIR दर्ज हुई है।

सोमवार को उन्होंने इस मामले में पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के लिए 48 घंटे का समय मांगा था। आज सुबह (मंगलवार) रणवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

रणवीर (Ranveer Singh) को होगी कितनी सजा?

वकील ने बताया कि IPC की धारा 292 के तहत 5 साल और धारा 293 के तहत 3 साल की सजा का प्रावधान है। वहीं आईटी एक्ट 67 A के तहत 5 साल की सजा हो सकती है। रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था।  इस बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें जैसे ही पोस्ट हुईं सोशल मीडिया पर हर ओर रणवीर सिंह छा गए थे। फैंस ने रणवीर की तारीफ की, तो हेटर्स ने एक्टर को उनके बोल्ड चॉइसेज के लिए ट्रोल किया। रणवीर की न्यूड तस्वीरों पर ढेरों मीम्स बने। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन अब बात थाने तक पहुंच गई, जिसकी वजह से अब ये मैटर सीरियस हो गया है।

रणवीर सिंह ने करवाया न्यूड फोटोशूट, एक्टर ने बोल्डनेस में किया हर एक्ट्रेस को फेल

बॉलीवुड के हार्टथ्रोब रणवीर सिंह के लिए इंडस्ट्री खुलकर सामने आ रही है। ज्यादातर स्टार्स ने अपने चहेते रणवीर को सपोर्ट किया है। आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा, मसाबा गुप्ता, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दीया मिर्जा, राम गोपाल वर्मा, उर्फी जावेद, पूनम पांडे ने रणवीर को इस मैटर में सपोर्ट किया है। न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका उनकी सबसे बड़ी सपोर्टर हैं। खबरें हैं कि दीपिका इस मैगजीन फोटोशूट का हिस्सा शुरुआत से थीं। दीपिका को ये कॉन्सेप्ट काफी पसंद आया था।

Tags: Bollywood NewsEntertainment newsranveer singhRanveer Singh nude photRanveer Singh nude photoshoot
Previous Post

राहुल गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में, बोले- सरकार बोलने नहीं दे रही है

Next Post

लखीमपुर हिंसा: जेल में रहेंगे मंत्री पुत्र, HC ने आशीष मिश्रा को जमानत देने से किया इंकार

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Police SI Exam
Main Slider

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को

12/03/2026
PM Kisan Samman Nidhi
Main Slider

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

12/03/2026
CM Yogi
Main Slider

राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन की सभी तैयारियां समय से की जाएं पूर्ण: मुख्यमंत्री योगी

12/03/2026
Farooq Abdullah
Main Slider

20 साल से टारगेट पर थे Farooq Abdullah, जम्मू में हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

12/03/2026
Sevai Custard
खाना-खजाना

इफ्तार पार्टी के लिए बनाएं ये टेस्टी कस्टर्ड, ट्राई करें डिश

12/03/2026
Next Post
Ashish Mishra

लखीमपुर हिंसा: जेल में रहेंगे मंत्री पुत्र, HC ने आशीष मिश्रा को जमानत देने से किया इंकार

यह भी पढ़ें

दंगा करोगे तो अगली सात पुश्तें भरपाई करेंगी : सीएम योगी

17/10/2021
Lahsun Chutney

यह चटपटी चटनी बढ़ाएंगी खाने का जायका

04/08/2025

पहले दो लड़कों की जोड़ी को जनता ने ठेंगा दिखाया, इस जोड़ी का भी यही हश्र होगा : सीएम योगी

01/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version