• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक दिसंबर से बदल रहे ये नियम, होने वाले हैं ये बड़े बदलाव

Writer D by Writer D
30/11/2025
in Business, Main Slider
0
rules will change from December 1

rules will change from December 1

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कल से साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर (December) 2025 शुरू हो जाएगा। इसी के साथ कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। जिनकी वजह से आपकी जेब पर भी असर देखने को मिल सकता है। आज हम उन्हीं बदलावों के बारे में बात करेंगे। जिनमें बैंक बंद होने की तारीखें, बैंक लोन की दरें, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हर महीने की पहली तारीख को होने वाला परिवर्तन और पेंशन आवश्यकताओं से संबंधित बदलाव शामिल हैं। आइए जानते हैं कि किन चीजों पर आपको ज़्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है…

एलपीजी , एटीएफकीकीमतों में बदलाव

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) हर महीने की पहली तारीख को स्टैंडर्ड इंटरनेशनल फ्यूल की औसत कीमत और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर रसोई गैस सिलेंडर में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी और एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में संशोधन करती हैं। अगर 1 दिसंबर (December) को कीमतों में बढ़ोतरी या कटौती होती है, तो इसका असर 14.2 किलोग्राम (घरेलू) और 19 किलोग्राम (व्यावसायिक) एलपीजी सिलेंडर के लिए आपकी कीमत पर पड़ सकता है। साथ ही आपकी हवाई टिकट की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है।

दिसंबर (December) 2025 में बैंकों की हॉलिडे लिस्ट

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने दिसंबर (December) 2025 में 18 बैंक अवकाश घोषित किए हैं, जिनमें रविवार, दूसरा शनिवार और चौथा शनिवार की साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं। आपको अपने भुगतान कार्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण निर्धारित वित्तीय गतिविधियों की योजना बनाते समय इन बातों का ध्यान रखना होगा। अगले महीने 1, 3, 7, 12, 13, 14, 18, 19, 20, 21, 24, 25, 26, 27, 28, 30 और 31 दिसंबर को बैंकों का अवकाश होगा। गौरतलब है कि भारत में बैंक की छुट्टियाँ अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं और राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के आधार पर निर्धारित होती हैं। अपने शहर और राज्य में कौन सी तारीखें लागू हैं, यह जानने के लिए अपनी स्थानीय बैंक शाखा से संपर्क करें।

क्या लोन ईएमआई में होगा बदलाव?

इस बीच, RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक भी 3-5 दिसंबर (December) को निर्धारित है, जिसमें गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​की अध्यक्षता में केंद्रीय बैंक रेपो दर में संभावित कटौती पर चर्चा करेगा। रेपो दर वह ब्याज दर है जिस पर केंद्रीय बैंक कमर्शियल बैंकों को शॉर्ट टर्म लोन देता है और इसे इकोनॉमी में सभी लोन रेट्स के लिए एक स्टैंडर्ड माना जाता है। इन कटौतियों का लाभ उठाने का मतलब हो सकता है कि आपकी उधारी दरें कम हो हो सकती हैं।

अधिकांश विश्लेषकों का मानना ​​है कि समिति अपनी रेपो दर को 25 आधार अंकों की कटौती के साथ 5.25 फीसदी कर देगी, जो अगस्त से 5.5 फीसदी पर बनी हुई है। वर्ष की पहली छमाही में कुल 100 आधार अंकों की कटौती के बाद यह दर 5.5 फीसदी पर बनी हुई है। एक आधार अंक एक प्रतिशत का सौवां भाग होता है।

एच1बी वीजा पर अपडेट

अमेरिकी विदेश विभाग ने दिसंबर 2025 (December) का अमेरिकी वीजा बुलेटिन प्रकाशित किया है, जिसमें प्रवासी वीजा कैटेगिरीज में अपडेट का खुलासा किया गया है। बुलेटिन में रोजगार-बेस्ड वीजा के क्षेत्र में भारत की प्रगति को दर्शाया गया है, जिसमें ‘अंतिम कार्रवाई तिथियों’ और ‘आवेदन दाखिल करने की तिथियों’ की डिटेल दी गई है।

टैरिफ पर आ सकता है बड़ा अपडेट

कॉमर्स सेकेट्री राजेश अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया कि भारत दिसंबर के अंत तक अमेरिका के साथ पारस्परिक शुल्कों पर एक रूपरेखा समझौते को अंतिम रूप देने की योजना बना रहा है। यह उस मुद्दे को हल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिसने दोनों देशों के बीच बाइलेटरल ट्रेड को तनावपूर्ण बना दिया है। उन्होंने कहा कि हम बहुत आशावादी हैं और हमें उम्मीद है कि हम इसी कैलेंडर वर्ष के भीतर कोई समाधान निकाल लेंगे। हमने पिछले कुछ महीनों में अमेरिकी टीमों के साथ गहन बातचीत की है और अधिकांश मुद्दों को सुलझाने की कोशिश की है। अब दोनों देशों के लिए सही लैंडिंग जोन ढूंढना केवल समय की बात है। रूपरेखा समझौते पर प्रगति व्यापक द्विपक्षीय वार्ताओं को समर्थन और बढ़ावा देगी।

पेंशनर्स और टीडीएस की लास्ट डेट

पेंशनर्स के लिए एक बड़ा अपडेट है। एनपीएस से यूपीएस में ट्रांसफर की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। साथ ही, अपना एनुअल लाइफ सर्टिफिकेट डिजिटल रूप से या अपने बैंक या डाकघर में फिजिकली रूप से जमा करने की अंतिम तिथि भी यही है। टैक्सपेयर्स को ध्यान रखना चाहिए कि धारा 194-IA, 194-IB, 194M और 194S के तहत अक्टूबर में किए गए हाई वैल्यू वाले ट्रांजेक्शन के लिए TDS डिटेल दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। डेडलाइन मिस करने पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से जुर्माना या नोटिस मिल सकता है।

Tags: 1 Decemberrules change
Previous Post

IPL 2026 से पहले KKR को बड़ा झटका, इस दिग्गज प्लेयर ने किया संन्यास का ऐलान

Next Post

तेज रफ्तार बस ने ऑटो को रौंदा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
cm dhami
Main Slider

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

12/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
CM Yogi
Main Slider

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

11/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Next Post
Road Accident

तेज रफ्तार बस ने ऑटो को रौंदा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

palm reading

नौकरी या बिजनेस किसमें है तरक्की के योग, लकीरें देती हैं संकेत

14/08/2020
left eyes winking

महिलाओं की दाई आंख फड़कना माना जाता है अशुभ, जानें क्यों?

03/01/2022

आमजन को सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिलना चाहिए : सीएम धामी

18/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version