• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रुपया हुआ धराशाई, पहली पार आई ऐतिहासिक गिरावट

Writer D by Writer D
03/12/2025
in Business, Main Slider
0
rupee

rupee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मई के महीने में जब डॉलर के मुकाबले में रुपया (Rupee) 84 के लेवल से ऊपर उठते हुए 83 के लेवल पर आया था, तब सभी को लगा था कि देश की करेंसी एक बार फिर से 80 के लेवल पर आकर मजबूत होगी। लेकिन तब से अब तक 7 महीने का समय बीत चुका है। इस दौरान डॉलर के मुकाबले में रुपया करीब 8 फीसदी तक लुढ़क चुका है। बुधवार को डॉलर के मुकाबले में पहली बार 90 के लेवल को पार कर गया। जानकारों की मानें तो लोकल लेवल पर डॉलर की बढ़ती डिमांड और विदेशी निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण रुपए में गिरावट देखने को मिली है।

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या रुपए (Rupee) में और गिरावट आएगी? जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में डॉलर के मुकाबले में और गिरावट देखने को मिल सकती है। जिसके 91 के लेवल के पार जाने के आसार हैं। वैसे फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती और आरबीआई एमपीसी के रुख को देखने के बाद रुपया अपनी चाल बदल सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर रुपया डॉलर के मुकाबले में किस लेवल पर कारोबार कर रहा है।

रुपया (Rupee) पहली बार 90 के पार

बुधवार को रुपया (Rupee) पहली बार डॉलर के मुकाबले 90 के स्तर को पार कर गया और शुरुआती कारोबार में 6 पैसे गिरकर 90।02 पर आ गया। ऐसा बैंकों की ओर से हाई लेवल पर अमेरिकी डॉलर की खरीद जारी रखने और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निकासी जारी रहने के कारण हुआ। हालांकि, फॉरेन करेंसी ट्रेडर्स के अनुसार, कमजोर डॉलर इंडेक्स और ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में कमी ने इस भारी गिरावट को कम किया।

इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज मार्केट में, रुपया (Rupee) डॉलर के मुकाबले 89।96 पर खुला और 90।15 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक लुढ़क गया, लेकिन फिर कुछ सुधार के साथ 90।02 पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 6 पैसे कम था। मंगलवार को, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे गिरकर 89।96 के लाइफटाइम लोअर लेवल पर बंद हुआ, जिसका मुख्य कारण सट्टेबाजों द्वारा लगातार शॉर्ट-कवरिंग और अमेरिकी करेंसी के लिए आयातकों की निरंतर मांग थी।

क्यों आई रुपए में गिरावट (Rupee) 

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी हेड और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) इंपोर्टर्स की मदद करना चाहते हैं, जिससे रुपया कमजोर हो रहा है और पिछले कुछ दिनों में डॉलर की बोली अच्छी बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि नेशनलाइज बैंक कल यानी मंगलवार को लगातार डॉलर खरीद रहे थे… ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर बाज़ार बंद होने के बाद 90.0050 पर एक सौदा हुआ। भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में रुकावट और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की भारी निकासी के कारण डॉलर सूचकांक कमजोर होने के बावजूद रुपये में यह गिरावट आई है।

भंसाली ने कहा कि अगर आरबीआई का सपोर्ट 90 पर कम होता है, तो इस साइकिल में रुपया 91 के स्तर तक पहुंच सकता है। एमपीसी की बैठक बुधवार को शुरू हो रही है और ब्याज दर पर फैसला 5 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। जबकि फेड अपनी पॉलिसी रेट का ऐलान 10 दिसंबर को करेगा। उन्होंने कहा कि आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती से रुपए में और बिकवाली हो सकती है।

Tags: Business News
Previous Post

बच्चों के लिए बनाएं चिली चीज़ नूडल्स

Next Post

पैथोलॉजी लैब में लगी भीषण आग, खिड़कियों से निकाले गए मरीज

Writer D

Writer D

Related Posts

Adhir Ranjan's convoy car hit by truck
Main Slider

अधीर रंजन बाल-बाल बचे: काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कांग्रेस ने बताया ‘साजिश’

08/04/2026
RBI
Business

आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

08/04/2026
Share Market
Business

जंग थमी, बाजार भागा! सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार तेजी

08/04/2026
Main Slider

नहीं रहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई, राजनीतिक जगत में शोक

08/04/2026
CM Yogi
Main Slider

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
Next Post
Massive fire breaks out in pathology lab

पैथोलॉजी लैब में लगी भीषण आग, खिड़कियों से निकाले गए मरीज

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी अपनी वसूली में मस्त: राहुल गांधी

01/12/2022

पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, जाने अपने शहर के रेट

16/01/2021
विवेक ओबेरॉय

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय की पत्नी को सिटी क्राइम ब्रांच का नोटिस

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version