Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Russia-Ukraine War: बम धमाकों से दहली राजधानी कीव, भारतीयों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

ukraine-russia war

ukraine-russia war

कीव। रूस के हमले के बाद से यूक्रेन (Russia-Ukraine War) की राजधानी कीव से लोगों का पलायन तेज हो गया है। कीव (Keiv) पर धुएं के बादल देखे जा रहे हैं। इस बीच भारतीय दूतावास (Indian Embassy  ने भी यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी (advisory)  जारी की है।

यूक्रेनियन एयरलाइंस का एक विमान 182 भारतीय नागरिकों के साथ यूक्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। मिसाइल हमलों के बाद रूस के टैंक भी यूक्रेन में घुस चुके हैं।

Ukraine-Russia War: यूक्रेन ने बंद किया एयरस्पेस, रास्ते से लौटा Air India का विमान

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Putin) द्वारा यूक्रेन पर हमले (Russia-Ukraine War) की घोषणा के बाद हुई ताबड़तोड़ बमबारी से यूक्रेन की राजधानी कीव (Keiv) दहल गयी है। वहां बम धमाकों से धुएं के बादल देखे जा रहे हैं। रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के एयरबेस और एयर डिफेंस तबाह कर दिए हैं। यूक्रेन के इवानो में रूसी हमले अभी भी जारी हैं। इन हमलों के बीच कीव में सायरन बजा और लोग इधर-उधर भागने लगे। कीव छोड़कर जाने के चक्कर में एक्सप्रेस वे कारों की लंबी कतारें देखी गयीं। इस बीच यूक्रेन में भारतीय दूतावास की ओर से वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गयी है।

Ukraine-Russia War: यूक्रेन ने किया पांच रूसी फाइटर जेट उड़ाने का दावा, बेलारूस भी युद्ध में कूदा

एडवाइजरी में कहा गया है कि यूक्रेन की स्थिति काफी अनिश्चितता भरी है। ऐसे में जो लोग जहां हैं, वहीं बने रहें। नागरिकों से शांत रहने की अपील करते हुए कहा गया है कि वे जहां भी हैं, सुरक्षित रहें। जो लोग यूक्रेन की राजधानी कीव की यात्रा कर रहे हैं या वे लोग जो पश्चिमी कीव की ओर से आ रहे हैं, उन्हें सलाह दी गयी है कि वे उसी शहर को वापस लौट जाएं, जहां वे रह रहे हैं।

Ukraine-Russia War: यूक्रेन में लगा मार्शल लॉ, 300 लोगों के मारे जाने का दावा

भारतीय दूतावास ने कहा है कि नागरिकों के लिए आगे भी सूचना व सलाह जारी करने का काम किया जाएगा। इस बीच यूक्रेनियन एयरलाइंस का एक विमान 182 भारतीय नागरिकों के साथ यूक्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। दो दिन पहले एयर इंडिया का एक विमान 242 भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से दिल्ली ले कर पहुंचा था। फिलहाल यूक्रेन का एयरस्पेस बंद हो गया है। ऐसे में वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए दूसरे रास्ते तलाशे जा रहे हैं। यूक्रेन में रूसी बोलने वाले कुछ अतिरिक्त अधिकारी भेजे गए हैं। इनकी तैनाती यूक्रेन से सटे पड़ोसी देशों में भी होगी। फिलहाल यूक्रेन में भारत का दूतावास खुला है।

Exit mobile version