Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लाइव शो चल रहा था तभी आसमान से गिरी आफत, स्टेज पर ही एक्ट्रेस की मौत

Polina

Polina

रूस-यूक्रेन में जारी जंग के बीच एक रूसी एक्ट्रेस Polina की मौत यूक्रेन के हमले में हो गई है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन के हमले (Ukraine Airstrike) के दौरान 40 साल की रूसी एक्ट्रेस डोनबास में रूस के सैनिकों के सामने डांस कर रही थीं। हमले में जान गंवाने वाली रूसी एक्ट्रेस का नाम पोलिना मेन्शिख (Polina ) है, जो रूसी थिएटर में काम करती थीं। रूस और यूक्रेन दोनों ने ही 19 नवंबर को इस क्षेत्र में हमला होने की बात स्वीकार की है।

रूसी मीडिया के मुताबिक डोनेट्स्क क्षेत्र के एक गांव में एक स्कूल और सांस्कृतिक केंद्र पर HIMARS मिसाइलों से हमला किया गया। इसे यूक्रेन में कुमाचोव के नाम से जाना जाता है। हमले में रूसी एक्ट्रेस (Polina ) की मौत की बात तो सामने आई है, लेकिन इस अटैक में कितना सैन्य नुकसान हुआ। इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। इस अटैक पर यूक्रेन का कहना है कि जिस कार्यक्रम में उन्होंने हमला किया, उसमें रूसी सेना को सैन्य पुरस्कार दिए जा रहे थे। हालांकि, यूक्रेन सैन्य कमांडर रॉबर्ट ब्रोवडी का दावा है कि इस हमले में 25 लोग मारे गए हैं।

धमाके से अचानक हिल गई बिल्डिंग

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। इसमें पोलिना को एक गिटार के साथ मेन्शिख (Polina ) में मंच पर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। इस गाने के बीच ही अचानक बिल्डिंग एक धमाके से हिल जाती है। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि रोशनी बंद होने से पहले खिड़कियों के शीशे तेज आवाज के साथ टूटते हैं।

‘एनिमल’ पर लगा चोरी का इल्जाम, इस फेमस फिल्म से कॉपी किया ये सीन

इस हमले के बाद यूक्रेन के सैन्य कमांडर रॉबर्ट ब्रोवडी ने कहा कि इस हमले को अंजाम देकर उन्होंने रूस के हाल ही में किए गए हमले का बदला ले लिया है। दरअसल, इस महीने की शुरुआत में रूस ने यूक्रेन की 128वीं सेपरेट माउंटेन असॉल्ट ब्रिगेड के सैनिकों पर हमला किया था। इस हमले को अंजाम देने के बाद दावा किया गया था कि इसमें 19 सैनिक मारे गए।

Exit mobile version