• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युद्ध के बीच रूस के विदेश मंत्री करेंगे भारत का दौरा, जयशंकर से करेंगे मुलाक़ात

Writer D by Writer D
28/03/2022
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बीच रूस के विदेश मंत्री (Russian Foreign Minister) सर्गेई लावरोव भारत दौरे पर आ रहे हैं। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव 31 मार्च से 1 अप्रैल तक दिल्ली दौरे पर रहेंगे।

दिल्ली दौरे पर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मुख्य जोर नई दिल्ली द्वारा मॉस्को से तेल और सैन्य उपकरण की खरीद के लिए भुगतान प्रणाली पर चर्चा होने की उम्मीद है।

रूसी विदेश मंत्री का भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब यूक्रेन में जंग जारी है। इसलिए पूरी दुनिया की निगाहें इस बैठक पर रहने वाली है। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले ही चीन के विदेश मंत्री भारत का दौरा कर चुके हैं। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने 25 मार्च को नई दिल्ली में अपने भारतीय समकक्ष विदेश मंत्री एस। जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की थी।

24 फरवरी को हुई थी दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बातचीत

भारत और रूस (India Russia) के विदेश मंत्रियों ने इससे पहले 24 फरवरी को एक-दूसरे से बात की थी। इसके बाद यूक्रेन के खिलाफ जंग शुरू होने पर रूस ने मदद के लिए कई बार भारत से संपर्क साधा और भारत हर बार उसके लिए संकटमोचक बनकर सामने आया।

पिछले हफ्ते रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रेई रुडेंको ने रूस में भारतीय राजदूत पवन कपूर से मुलाकात कर यूक्रेन की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। ध्यान देने वाली बात ये है कि रुडेंको उस रूसी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो जंग को खत्म करने के लिए यूक्रेन के साथ बातचीत में शामिल है।

रूस-यूक्रेन मसले पर भारत ने बनाई दूरी

रूस-यूक्रेन के मसले पर अब तक आए संयुक्त राष्ट्र (UN) के सभी प्रस्तावों पर चीन, रूस के समर्थन में वोटिंग करता आया है। भारत इस मसले पर तटस्थता की रणनीति को लेकर आगे बढ़ रहा है। भारत यूएन की सामान्य सभा (General Assembly) और सुरक्षा परिषद (Security Council) में हुई वोटिंग का अब तक बहिष्कार करता आया है।

Tags: delhi newsjay shankarRussiaRussian Foreign Ministerukraine-russia war
Previous Post

राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों के हड़ताल से 300 करोड़ रुपये का लेनदेन अटका

Next Post

घरेलू कलह से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Writer D

Writer D

Related Posts

mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
Next Post
Suicide

घरेलू कलह से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

यह भी पढ़ें

पंजशीर जंग: नॉर्दर्न एलायंस का दावा- तालिबान के 350 लड़ाके ढेर, 40 कैद में

01/09/2021
Swami Prasad Maurya

महिलाओं, दलित-पिछड़ों को न्याय दिलाने तक जारी रहेगी मेरी लड़ाई: स्वामी प्रसाद

11/02/2023
Six killed in drone attack on hospital

ड्रोन ने बनाया अस्पताल को निशाना, हमले में छह की मौत , 15 घायल

31/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version