• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजशीर जंग: नॉर्दर्न एलायंस का दावा- तालिबान के 350 लड़ाके ढेर, 40 कैद में

Writer D by Writer D
01/09/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तालिबान एक तरफ दुनिया के सामने शांति से अफगानिस्तान में सरकार बनाने और उसके संचालन का दावा कर रहा है। लेकिन दूसरी ओर लगातार तालिबान के लड़ाकों द्वारा पंजशीर इलाके में घुसपैठ की कोशिश की जा रही है।

ट्विटर पर नॉर्दर्न एलायंस की ओर से दावा किया गया है कि बीती रात खावक में हमला करने आए तालिबान के करीब 350 लड़ाकों को ढेर कर दिया गया है, जबकि 40 से अधिक को कब्जे में ले लिया गया है। NRF को इस दौरान कई अमेरिकी वाहन, हथियार हाथ लगे हैं। इससे पहले जानकारी आई थी कि मंगलवार रात को भी तालिबान ने पंजशीर में घुसने की कोशिश की, जहां उसका मुकाबला नॉर्दर्न एलायंस (NA) के लड़ाकों से हुआ।

स्थानीय पत्रकार नातिक मालिकज़ादा द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक, अफगानिस्तान के पंजशीर के एंट्रेंस पर गुलबहार इलाके में तालिबान लड़ाकों और नॉर्दर्न एलायंस के लड़ाकों के बीच मुठभेड़ हुई है। इतना ही नहीं तालिबान द्वारा यहां पर एक पुल उड़ाने की भी खबर है। इसके अलावा कई लड़ाकों को पकड़ा गया है।

अमेरिकी हथियारों संग गाड़ी पर जश्न मना रहे थे तालिबानी, तभी हुआ कुछ ऐसा की….

इससे पहले सोमवार रात को भी तालिबान और नॉर्दर्न एलायंस के लड़ाकों के बीच गोलीबारी हुई थी, तब करीब 7-8 तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने की खबर थी। बता दें कि पंजशीर अभी भी तालिबान के कब्जे से दूर है। यहां पर नॉर्दर्न एलायंस अहमद मसूद की अगुवाई में तालिबान के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।

अहमद मसूद के प्रवक्ता फहीम दश्ती द्वारा भी तालिबान के साथ हुई लड़ाई की पुष्टि की गई थी। फहीम के मुताबिक, सोमवार की रात को पंजशीर में तालिबान ने हमला किया था और घुसपैठ की कोशिश की गई थी लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली थी। तालिबान पहले ही पंजशीर इलाके में इंटरनेट बंद कर चुका है. हालांकि, बाद में उन्हें खोल दिया गया था।

गौरतलब है कि 30 अगस्त को अमेरिका की सेना ने काबुल एयरपोर्ट को छोड़ दिया है। अब अफगानिस्तान पर पूरी तरह से तालिबान का राज है। तालिबान द्वारा जल्द ही अफगानिस्तान में नई सरकार बनाई जाएगी। तालिबान के बड़े नेता कंधार में मौजूद हैं, जो जल्द ही काबुल का रुख कर सकते हैं। जिसके बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

Tags: # world newsafganistanPanjshir fightersTaliban
Previous Post

दिलीप को खोने के गम में बिगड़ी सायरा की तबियत, आईसीयू में भर्ती

Next Post

हरीश रावत ने सिख पंथ से मांगी माफी, बोले- प्रायश्चित के लिए गुरुद्वारे में झाड़ू लगाऊंगा

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
harish rawat

हरीश रावत ने सिख पंथ से मांगी माफी, बोले- प्रायश्चित के लिए गुरुद्वारे में झाड़ू लगाऊंगा

यह भी पढ़ें

Sushmita Sen boyfriend Rohman Shawl

सुष्मिता के ब्वॉयफ्रेंड रोहमन ने कहा- मुझे इतना प्यारा गिफ्ट देने के लिए शुक्रिया

28/08/2020
susheel kumar-ravi dahiya

तिहाड़ में TV के सामने बैठा रहा हत्यारोपी सुशील कुमार, रवि की हार पर हुआ भावुक

05/08/2021
neha rohanpreet

नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत ने हनीमून पर देखी बिकिनी में लड़कियां

11/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version