• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

LIVE प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया क्रेमलिन से फोन, ICBM हमले पर रूसी प्रवक्ता को बोलने से रोका

Writer D by Writer D
21/11/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
ICBM

ICBM

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रूस ने यूक्रेन पर गुरुवार तड़के ICBM मिसाइलों से हमला किया, लेकिन ICBM मिसाइलों से हमले के बारे में कुछ भी बोलने से रूसी प्रवक्ता को इनकार कर दिया है। बता दें कि रूस की ओर से किए गए हमले के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी। इसी दौरान रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा (Maria Zakharova) संबोधित कर रही थीं। तभी अचानक क्रेमलिन (Kremlin) से एक फोन आया और उन्हें ICBM मिसाइल हमले पर कुछ भी बोलने से मना किया गया। उनसे कहा गया कि ICBM हमले पर चुप रहो, लेकिन इस बातचीत के दौरान मारिया माइक ऑफ करना भूल गई, जिसके चलते उनकी आवाज बाहर आ गई।

रूस ने यूक्रेन के Dnipro शहर पर 21 नवंबर की सुबह 5 से 7 बजे के बीच ICBM मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमला किया। इस जंग में पहली बार इंटरकॉन्टीनेंट बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया है। संभावना है कि इसके लिए रूस ने RS-26 Rubezh मिसाइलों का इस्तेमाल किया हो। जिसे अस्त्राखान इलाके से दागा गया था।

ICBM अटैक, अमेरिका को संदेश

एक्सपर्ट्स के मुताबिक रूस ने इंटर-कॉन्टिनेंटल मिसाइल के जरिए हमला कर यूक्रेन और उसके सहयोगियों को संदेश दिया है कि कि रूस के पास ऐसे हथियार मौजूद हैं जो तबाही ला सकते हैं और अगर उसे उकसाया गया तो वह इसका सही तरीके से इस्तेमाल भी कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटर-कॉन्टिनेंटल मिसाइलें करीब 24 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार (15 हजार मील) से ट्रैवल करती है लिहाजा इसे इंटरसेप्ट करना मुमकिन नहीं है। रूस की चेतावनी साफ है कि वह यूक्रेन के किसी भी इलाके पर हमला कर सकता है और पश्चिमी देश उसे रोक नहीं पाएंगे। बेहतर है कि पुतिन की खींची हुई रेड लाइन को पार न किया जाए।

यूक्रेन ने की हमले की पुष्टि

यूक्रेनी सेना ने यह जानकारी नहीं दी है कि रूस की इस ताकतवर मिसाइल ने किस टारगेट को निशाना बनाया और इससे क्या नुकसान हुआ है। हालांकि राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लोगों से दहशत न फैलाने का अनुरोध किया है। अल-जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को रूस ने जब यूक्रेन पर इंटर-कॉन्टिनेंटल मिसाइल दागी तो उसमें न्यूक्लियर वॉरहेड नहीं था, यूक्रेनियों का कहना है कि इस मिसाइल से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है।

क्या है ICBM मिसाइल में खास?

इस मिसाइल का वजन 36 हजार किलोग्राम है. इसमें एक साथ 150/300 किलोटन के 4 हथियार लगाए जा सकते हैं। यानी ये मिसाइल MIRV तकनीक से लैस है। यानी एक साथ चार टारगेट्स पर हमला कर सकती है। यह मिसाइल Avangard हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल को ले जाने में भी सक्षम है। यानी हमला और भी तगड़ा हो सकता है।

Tags: ICBMinternational Newsrussia-ukraine war
Previous Post

स्वच्छता मानकों के कार्यों में शिथिलता व लापरवाही की पाये जाने पर होगी सख्त कार्यवाही: एके शर्मा

Next Post

गौतम अडानी को एक और झटका, केन्या ने कैंसिल की दो बड़ी डील

Writer D

Writer D

Related Posts

Khamenei-Mansoureh
Main Slider

खामेनेई की पत्नी मंसूरेह की मौत, अमेरिकी-इजराइली हमले में हुई थीं घायल

02/03/2026
Iran targeted Kuwait today
Main Slider

दुबई के बाद ईरान का कुवैत में तांडव, अमेरिका के कई फाइटर जेट मार गिराए

02/03/2026
Ayatollah Ali Khamenei
Main Slider

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का शव कहां है? मौत के बाद गहराया रहस्य

02/03/2026
Ayatollah Ali Khamenei
अंतर्राष्ट्रीय

सुप्रीम लीडर की मौत से ईरान में कोहराम, लाइव टीवी पर रोए एंकर

01/03/2026
PV Sindhu
अंतर्राष्ट्रीय

जंग के साये में दुबई में फंसीं पीवी सिंधु, सुनाई आपबीती

01/03/2026
Next Post
Gautam Adani

गौतम अडानी को एक और झटका, केन्या ने कैंसिल की दो बड़ी डील

यह भी पढ़ें

Kashi Tamil Sangamam

सिर्फ समागम नहीं, एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प है ‘काशी तमिल संगमम’

17/11/2022
संजय राउत sanjay raut

संजय राउत ,बोले- बीएमसी चुनाव महा विकास आघाड़ी गठबंधन के सहयोगी मिलकर लड़ेंगे

25/10/2020
IPL 2020

IPL 2020 : मुंबई की लगातार पांचवीं जीत, KKR को 8 विकेट से हराया

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version