• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वच्छता मानकों के कार्यों में शिथिलता व लापरवाही की पाये जाने पर होगी सख्त कार्यवाही: एके शर्मा

वाटर बाडीज की स्वच्छता, सुंदरता, हरियाली बढ़ाने पर किया जाए कार्य

Writer D by Writer D
21/11/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के सभी निकाय स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में बेहतर प्रदर्शन करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता मानकों की रैकिंग के सुधार के लिए धरातल पर उतरकर ठोस प्रयास करें। सभी जिम्मेदार अधिकारी/कार्मिक मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और विगत वर्षों की स्वच्छता संर्वेक्षण की कमियों में सुधार के लिए निरन्तर प्रयास भी करेंगे। सभी निकाय नियमित साफ सफाई, कूड़ा निस्तारण, गार्वेज मुक्ति, सोर्स सेग्रीगेशन पर गम्भीरता से कार्य करेंगे। स्वच्छता मानकों के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी और सख्त कार्यवाही की जायेगी।

उ0प्र0 के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) गुरूवार को जल निगम के फील्ड हास्टल ’संगम’, लखनऊ में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर निकाय कार्यों की वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों से अधिक समय से निकायों में किये जा रहे कार्यों की मानीटरिंग में शिथिलता रही है। लेकिन अब किसी को भी निकाय कार्यों में शिथिलता की छूट नही होगी। जिस प्रकार से ऊर्जा विभाग में नियमित रूप से लापरवाही पर विद्युत कार्मिकों पर कार्यवाही हो रही है। इसी प्रकार अब निकायों में भी कार्यवाही का दण्ड भुगतने के लिए तैयार रहे।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि स्वच्छता कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग के लिए सभी निकायों में चेक प्वाइंट बनाये जाए। साथ ही ऐप और आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया जाए। मुख्यालय स्तर पर भी डीसीसीसी के माध्यम से कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग की जाए, जिससे राष्ट्रीय स्वच्छ रैकिंग में प्रदेश के निकायों के स्तर में सुधार आये। निकायों के वाटर बाडीज, अमृत सरोवरों के जीर्णोद्धार, स्वच्छता, सुंदरता, हरियाली बढ़ाने तथा बुजुर्गो व बच्चों के लिए ट्रैक पाथ भी बनाने को कहा। इससे वाटर बाडीज को अतिक्रमण से भी मुक्ति मिलेगी और लोगों के लिए दो पल सकून के लिए आश्रय स्थल भी बनेगे।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि सभी निकायों में नियमित साफ सफाई, डोर टू डोर कूड़ा उठान, कूड़े का निस्तारण, गार्वेज मुक्ति व सोर्स सेग्रीगेसन के लिए प्रयास करेंगे। मैन पावर और मशीनों का बेहतर सदुपयोग हो। जिन निकायों में यूज्ड वाटर प्रोसेसिंग यूनिट कार्य कर रही, उसके प्रोसेस्ड पानी का विभिन्न रूपों में सदुपयोग भी किया जाए। बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने पर ध्यान दिया जाए। मियावाकी गार्डेन का सही से रख रखाव करें, जिससे ये निकायों में आकर्षण का केन्द्र बने। उन्होंने कहा कि सभी निकायों का फीड बैक जनप्रतिनिधियांे व पदाधिकारियों के माध्यम से मिलता रहता है। सोमवार को ही मुजफ्फरनगर के एक जनप्रतिनिधि ने वहां की साफ सफाई को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

उन्होंने (AK Sharma) मुजफ्फरनगर की इओ प्रज्ञा सिंह को बेहतर साफ सफाई कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निकाय कार्यों अच्छे से कराने व बेहतर प्रदर्शन कराने के लिए जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं व एजेंसियो एवं नागरिकांे से भी सुझाव व सहयोग लेने को कहा। उन्होंने सभी निकायों को अपने यहां के एसटीपी एवं एफएसटीपी को क्रियाशील रखने तथा सीवर सिस्टम अच्छे से कार्य करे नियमित निगरानी करने को कहा। सफाई मित्रांे की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का सभी निकाय ख्याल रखेगे।

‘हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन’ को गति देगी योगी सरकार, हर जिले में होगी 7 कर्मियों की भर्ती

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने नगर आयुक्त प्रयागराज को महाकुंभ की तैयारियों में कहीं पर भी चूक न होने तथा सभी कार्य बेहतर तरीके से समयबद्ध रूप से कराने को कहा। जिससे कुम्भ के माध्यम से प्रयागराज की खूबसूरती पूरे देश व दुनिया में फैले। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण में भी प्रयागराज नगर निगम की स्थिति में राष्ट्रीय स्तर की रैकिंग में सुधार देखने को मिले।

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, सचिव नगर विकास अजय कुमार शुक्ला, निदेशक स्थानीय निकाय अनुज कुमार झा, विशेष सचिव सुधाकर सिंह सहित शासन एवं मुख्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे तथा सभी निकायों के नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारी वर्चुअल प्रतिभाग किये।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

‘हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन’ को गति देगी योगी सरकार, हर जिले में होगी 7 कर्मियों की भर्ती

Next Post

LIVE प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया क्रेमलिन से फोन, ICBM हमले पर रूसी प्रवक्ता को बोलने से रोका

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी सामूहिक विवाह योजना: 28,833 जोड़ों का विवाह, 1.16 लाख आवेदन

22/10/2026
अयोध्या

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

22/10/2026
Next Post
ICBM

LIVE प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया क्रेमलिन से फोन, ICBM हमले पर रूसी प्रवक्ता को बोलने से रोका

यह भी पढ़ें

Indian Navy

इंडियन नेवी में निकली IT भर्ती, परीक्षा के बिना होगा चयन

21/05/2026
palmistry

अगर आपके हाथों में है ये निशान, तो नहीं होगी धन की कमी

10/01/2025
Ram Gopal Yadav

‘पत्थबाजी तो होगी… ‘, संभल बवाल पर सपा सांसद का विवादित बयान

24/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version